LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी पड़ी भारी: बाइक सवार युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही नाबालिग छात्रा से बाइक सवार दो मनचलों ने छेड़खानी की। स्थानीय लोगों ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा, पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी।

Public beat miscreants Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में बेखौफ मनचलों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा खदेड़कर पकड़ा पिटाई कर पुलिस को सौपा - फोटो : Reporter

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से छेड़खानी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को बाइक सवार दो मनचलों ने निशाना बनाया। रास्ते में अकेली देखकर दोनों युवकों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी शुरू कर दी। अचानक घटी इस घटना से डरी-सहमी छात्रा ने शोर मचाने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों की पड़ी नजर, खदेड़कर दोनों आरोपियों को पकड़ा

जिस वक्त बाइक सवार बदमाश छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे थे, उसी दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई। छात्रा को मुसीबत में घिरा देख ग्रामीण तुरंत हरकत में आए और घेराबंदी कर भाग रहे बाइक सवार दोनों युवकों को मौके पर ही खदेड़कर धर दबोचा। पकड़े गए दोनों मनचले पड़ोस के ही एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Diarch GO

भीड़ का फूटा गुस्सा, पुलिस को सौंपने से पहले की जमकर धुनाई

नाबालिग के साथ हुई इस बदसलूकी से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस को सूचना देने से पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि इलाके में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने मनचलों को किया कानून के हवाले

घटना की जानकारी मिलते ही मीनापुर थाने की पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को अपनी हिरासत में लिया और भीड़ को शांत कराते हुए उन्हें थाने ले आई। पुलिस घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर आगे की कागजी कार्रवाई में जुट गई है।

NSIT
Nsmch


पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी, सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और पीड़िता तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मीनापुर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि मनचलों में कानून का खौफ बना रहे।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट