LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : तीन लोगों की जान बचाकर खुद गंगा नदी में डूबा युवक, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : मुंगेर में स्नान करने के दौरान तीन लोग गंगा नदी में डूबने से लगे. हालाँकि एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए तीनों की जान बचा ली. लेकिन गंगा नदी में डूब गया....पढ़िए आगे

Bihar News : तीन लोगों की जान बचाकर खुद गंगा नदी में डूबा यु
युवक की गयी जान - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर घाट पर आज सुबह लगभग दस बजे बजरंगबली नगर के चार युवक गंगा में नहाने रहे थे कि तभी उनमें से तीन युवक अचानक गंगा में डूबने लगे। इस बीच बजरंगबली नगर निवासी जर्नादन मंडल का सबसे छोटा बेटा 17 वर्षीय रौशन कुमार भी उन लड़कों के साथ नहा रहा था, जिसने उन तीनों लड़कों को गंगा में डूबने से बचा लिया।

परन्तु वो खुद दूसरों को बचाने के क्रम मे गंगा की गोद में समा गया। इस घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने गंगा से रौशन की लाश को ढूंढ कर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे मे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

मृतक के पिता पेशे से मजदूर है और वो छः भाइयों में सबसे छोटा था। डूबने वालों मे एक हालत गंभीर है जिसका इलाज नौवागढ़ी के एक प्राइवेट क्लीनिक मे इलाज चल रहा है। बाकी के दो युवकों कि तबियत बिल्कुल ठीक है।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट