LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Boat Accident: राहत पहुंचाने निकली नाव बाढ़ में डूबी, बाल-बाल बचे लोग

Bihar Boat Accident: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया।...

Relief Boat Sinks in Munger Flood 6 People Escape Safely
नाव बाढ़ में डूबी- फोटो : reporter

Bihar Boat Accident: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुंगेर के धरहरा प्रखंड के हेमजापुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए निकली एक समाजसेवी संस्था की छोटी नाव अचानक बाढ़ के पानी में पलटकर डूब गई। गनीमत रही कि नाव उस वक्त किनारे के बेहद करीब थी, जिसके कारण उस पर सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक मुंगेर में बाढ़ के बीच सामाजिक संस्था की ओर से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी अभियान के तहत सुमन रजा के नेतृत्व में संस्था की टीम धरहरा प्रखंड के हेमजापुर पहुंची थी। बाढ़ प्रभावित टोलों तक खाद्य सामग्री और जरूरी सामान पहुंचाने के लिए टीम के करीब पांच से छह सदस्य एक छोटी नाव पर सवार हुए।

नाव जैसे ही किनारे से आगे बढ़ी, अचानक असंतुलित होकर डगमगाने लगी। इससे पहले कि सवार लोग कुछ समझ पाते, नाव पलट गई और बाढ़ के पानी में समा गई। अचानक हुए इस हादसे से नाव पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किनारा नजदीक होने के कारण सभी लोग किसी तरह पानी से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।हादसे के बाद राहत अभियान में जुटे लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय स्तर पर भी घटना की जानकारी ली गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

इस घटना ने एक बार फिर बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से आवाजाही के दौरान पैदा होने वाले जोखिम को उजागर कर दिया है। लगातार बढ़ते पानी के बीच छोटी नावों से राहत सामग्री पहुंचाना राहतकर्मियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में नावों की क्षमता, सुरक्षा इंतजाम और लाइफ जैकेट जैसी जरूरी सुविधाओं को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान