LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Bihar News : मुंगेर एसपी ने शराब जब्ती मामले में की बड़ी कार्रवाई, दो एसआई को किया सस्पेंड, डीएसपी करेंगे थानाध्यक्ष की जांच

Bihar News : मुंगेर एसपी ने शराब के छापेमारी दल में शामिल दो पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष की भूमिका को लेकर भी जांच के आदेश दिए हैं......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर एसपी ने शराब जब्ती मामले में की बड़ी कार्
एसपी की बड़ी कार्रवाई - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वायरल हुए शराब से जुड़े वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर हुई जांच के बाद छापेमारी दल में शामिल दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष की कथित संलिप्तता को लेकर मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा मुख्यालय डीएसपी को सौंपा गया है।

दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में 18 सितंबर को पुलिस ने छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की थी। इसके बाद शराब जब्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा नाव के जरिए शराब को थाना ले जाते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया था। पर इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया और  शराब बरामद के जगह को भी गलत दर्शाया गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। मामला एसपी सैयद इमरान मसूद के संज्ञान में आने के बाद पुलिस निरीक्षक, मुफस्सिल अंचल से मामले की जांच कराई गई। पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन में छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने की बात सामने आई है।

इसके बाद पु०अ०नि० राजेश शर्मा और पु०अ०नि० मो. नुरैन अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष की संलिप्तता को लेकर भी विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय को जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है। अब मुख्यालय डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई होगी।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट