LATEST NEWS

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

Durga Puja: महानवमी पर सुरक्षा का पहरा, भगदड़ के खौफ के बीच पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब,मुंगेर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Durga Puja: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर 3 बजे मुंगेर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेंगे। ...

Munger on High Alert
मुंगेर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी- फोटो : X

Durga Puja:महानवमी के पावन अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए दुर्गा पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। भक्ति और आस्था के माहौल के बीच कोलकाता के एक पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत की खबर के बाद बिहार में भी प्रशासन सतर्क है। भीड़ के दबाव और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पूजा स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पंडालों के पास लोहे की बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित करने की व्यवस्था की गई है।

बड़ी दुर्गा मंदिर में अलग-अलग कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुंगेर के प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि भक्त बिना धक्का-मुक्की के मां के दर्शन कर सकें। महानवमी पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंडालों और मंदिर परिसरों में सुरक्षा इंतजामों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

दोपहर 3 बजे मुंगेर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर 3 बजे मुंगेर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पूजा स्थलों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मनोज तिवारी और व्यास भरत भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच सोमवार देर शाम भोजपुरी गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी और व्यास भरत पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भी आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह है।

NSIT
Nsmch

मां सिद्धिदात्री की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना

महानवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की आराधना से भक्तों को सिद्धियां, सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। श्रद्धालु व्रत रखकर मां की उपासना कर रहे हैं। कई भक्त कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण भी कर रहे हैं।

आस्था के इस बड़े पर्व पर प्रशासन के सामने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ को नियंत्रित रखने की अहम चुनौती है। ऐसे में पूजा पंडालों में सुरक्षा इंतजाम और भीड़ प्रबंधन पर सबकी निगाहें टिकी हैं।