LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jamalpur rail factory - एशिया के पहले जमालपुर रेल कारखाना का होगा कायाकल्प, 17 साल बाद पहुंचे रेलमंत्री ने जारी की इतनी बड़ी राशि, स्थानीय युवाओं को मिली ट्रेनिंग की छूट

Jamalpur rail factory - जमालपुर रेल फैक्ट्री पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने फैक्ट्री के कायाकल्प के लिए बड़ी धनराशि दी है। साथ ही स्थानीय युवाओं को भी ट्रेनिग की छूट देने की घोषणा की है।

Jamalpur rail factory - एशिया के पहले जमालपुर रेल कारखाना का
जमालपुर रेल कारखाना पहुंचे रेलवे मंत्री- फोटो : मो. इम्तियाज खान

Munger :-  भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे जमालपुर रेल कारखान । जहां उन्होंने ने कहा सर्वे रिपोर्ट सेंटर आफ एक्सीलेंस के आधार पर जमालपुर रेल कारखाना का चौमुखी विकास होगा।  350 करोड़ रुपए से प्रथम फेज मे कारखाने का विकास होगा। 

वर्ष 2026 रेल का इरिमी में भी रेलवे के छात्रों के अलावा अब स्थानीय युवा भी ट्रेनिंग ले सकेंगे। इस दौरान उन्होंने रेल कारखाना में 78.96 करोड़ की लागत से वैगन पीओएच में क्षमता वृद्धि हेतु परियोजना का शिलान्यास किया। साथ में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय सिंहा एवं मुंगेर के स्थानीय तीनों विधायक मौजूद थे।

17 साल बाद पहुंचा कोई रेल मंत्री 

17 साल के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव अपने कार्यकाल में पहली बार एशिया के पहले जमालपुर रेल कारखाना पहुंचे। जमालपुर रेल कारखाना पहुंचने से पहले हुए स्पेशल सैलून से जमालपुर जंक्शन पहुंचे। जहां उपस्थित हजारों लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । जहां अमृत भारत योजना से चल रहे जमालपुर स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। फिर वह रेल कारखाना पहुंचकर जमालपुर के प्रसिद्ध 140 टन के क्रेन को भारतीय रेल को सौंपा। 

NSIT
Nsmch

वैगन पीओएच की बढ़ेगी क्षमता

इसके अलावे विभिन्न शॉप का निरीक्षण करने के बाद वे 78.96 करोड़ की लागत से वैगन पीओएच क्षमता में वृद्धि हेतु परियोजना हेतु परियोजना का किया शिलान्यास। जहां से वे ईरमी सभागार में पहुंचे जहां वहां अपने अभिभाषण में   कहा कि एशिया का पहला रेल कारखाना होने का गौरव जमालपुर रेल कारखाना को प्राप्त है। अब इस कारखाने का कायाकल्प होगा।

350 करोड़ की राशि दी

रेल मंत्रालय ने पिछले दिनों एक विशेष टीम भेज सेंटर आफ एक्सीलेंस सर्वे कराया था । सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रथम फेज में 350 करोड रुपए की राशि से कारखाने का चौमुखी विकास होगा। 

स्थानीय बच्चे कर सकेंगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई

वहीं उन्होंने इरिमी मे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए रेल के अधिकारियों के बच्चे ही नहीं बाकी जमालपुर के आसपास के बच्चे भी यहां पढ़ सकेंगे । 2026 से यहां नामांकन शुरू होगी। 

साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को ले कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर बन पाकिस्तान के एक से एक हथियार को नेस्तनाबूत आकर दिया ये है आत्म निर्भर भारत की पहचान । भारत अब हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है । 

147 एकड़ जमीन का हो इस्तेमाल

रेल मंत्री के साथ भारत सरकार के मंत्री सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय सिंहा,जमालपुर के स्थानीय विधायक अजय कुमार सिंह, तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार, भाजपा कोटे से विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता सहित रेल के बड़े अधिकारी साथ मौजूद थे ।  केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि जमालपुर में रेलवे की 147 एकड़ जमीन है इसका सही इस्तेमाल हो जमालपुर का विकास कैसे हो ये सब की जिम्मेवारी रेल मंत्री जी समझते है और हम सबको पूरा विश्वास है कि इन सबको अच्छी ढंग से वे देखेंगे।  

साथ ही बताया कि 2005 बाद से बिहार में नीतीश के शासन काल में विकास हो रहा है।  मैं जिस विभाग का मंत्री हु उसमें जहां मछली उत्पादन ने देश दूसरे स्थान पर है तो दूध उत्पादन में पहले स्थान पर है। 

उपमुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में विकास की काफी संभावना है। प्रधानमंत्री ने नालंदा विश्वविद्यालय की पुनः स्थापना की अब विक्रमशिला यूनिवर्सिटी का पुनः स्थापना करने की आवश्यकता है। तो उप मुख्य मंत्री विजय सिन्हा से कहा कि पहले मुगलसराय ट्रेन , जनता ट्रेन जो अब बंद हो गया है वहां से सफर की शुरुआत कर हम अब वंदे भारत तक आ गया है। पहले नकारात्मक लोग पटरी के फिश प्लेट खोल यात्रियों की जान संकट में डाल देते थे। पर अब ट्रेन में काफी सुरक्षित हो गई है ।

बिहार में बने कलपूर्जे

वहीं जमालपुर से कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने का पहले को जमालपुर रेल कारखाना का स्वरूप था यहां 22 हजार रेल कर्मी कार्य करते थे । आज पांच हजार बचे है । बिहार के सभी रेल कारखाने में बाहर से कल पुर्जे आते है। अगर वे सभी बिहार में ही बने तो बिहार का विकास होगा ।

रिपोर्ट - मो. इम्तियाज खान