LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News : बिहार में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरकारी दफ्तर को भी नहीं छोड़ा, एसपी कार्यालय के समीप की चोरी, लाखों का सामान किया गायब

Bihar News : मुंगेर में एसपी कार्यालय के पीछे स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। जहाँ बेख़ौफ़ चोरों ने लाखों का सामान गायब कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरकारी दफ्तर को भी न
सरकारी दफ्तर में चोरी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले किला क्षेत्र में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। एसपी कार्यालय के ठीक पीछे स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में देर रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सीसीटीवी बंद कर वारदात को दिया अंजाम

यह मामला बुधवार की रात का है। चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज में दफ्तर के पीछे की खिड़की तोड़ी और अंदर दाखिल हो गए। पकड़े जाने के डर से चोरों ने अंदर घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी (CCTV) सिस्टम का मेन स्विच बंद कर दिया ताकि उनकी कोई भी हरकत या तस्वीर कैमरे में कैद न हो सके। इसके बाद चोरों ने पूरे आराम से दफ्तर को खंगाला।

कंप्यूटर, एलईडी और एसी के पार्ट्स गायब

चोरों ने कार्यालय से चार कंप्यूटर सीपीयू (CPU), एक बड़ा एलईडी (LED) टीवी और एसी (AC) व उसके स्टेबलाइजर के महत्वपूर्ण कीमती पार्ट्स चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, चोरों ने जाते-जाते कार्यालय के कई अन्य सामानों और सरकारी दस्तावेजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर हुआ खुलासा

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब कार्यालय के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। दफ्तर की टूटी खिड़की और अंदर बिखरा सामान देख कर्मचारी दंग रह गए। इसकी सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना ने मुंगेर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और कर्मियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो इलाका एसपी कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों के बेहद करीब है और जहां हर वक्त सुरक्षा का दावा किया जाता है, वहां चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार कैसे हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट