LATEST NEWS

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

Munger News: मुंगेर में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, 'वक्फ कानून के विरोध में लगे नारे!

Munger News: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत शरिया के आह्वान पर नगर भवन में उमड़े लोग, वक्फ संशोधन कानून 2025 का किया गया पुरजोर विरोध!

 Waqf law
वक्फ कानून के विरोध में लगे नारे!- फोटो : Reporter

Munger News: मुंगेर में आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत शरिया बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी के आह्वान पर वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। मुंगेर के नगर भवन परिसर में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने 'वक्फ कानून से आजादीजैसे नारे बुलंद किए।

तह्फ्फुज औकाफ कमिटी खानकाह रहमानी मुंगेर की ओर से आयोजित इस जनसभा की अध्यक्षता स्वयं अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत शरिया के नेतृत्व में मुंगेर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ कानून के विरोध में रैली निकाली और फिर नगर भवन में एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। इस सभा में आरजेडी के पूर्व प्रत्याशी और उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में वक्फ कानून के विरोध में स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थीं और एक स्वर में 'हमें चाहिए आजादी, हम लेकर रहेंगे आजादी, वक्फ कानून से आजादी के नारे लगाए।

सभा को संबोधित करते हुए अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने लोगों को विस्तार से बताया कि वक्फ क्या है और यह समाज में किस प्रकार कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वक्फ बच्चे के जन्म से लेकर मृत्यु तक समाज के हर वर्ग, चाहे वह अगड़ा हो या पिछड़ा, ऊंचा हो या नीचा, सभी को एक समान मंच प्रदान करता है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि वह एक ट्रस्ट के 1400 वर्षों के इतिहास को बदलने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट-मो. इम्तियाज खान