LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar road accident: BSF बेटे को ट्रेन बिठाकर घर लौट रहे थे पिता, समय को कुछ और था मंजूर, बालू लदे ट्रक ने कुचला

Bihar road accident: मुंगेर जिले के सफियासराय रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने स्कूटी सवार प्रमोद कुमार साह को कुचल दिया। मृतक BSF जवान के पिता थे।

 road accident
road accident- फोटो : social media

Bihar road accident: बिहार के मुंगेर जिले में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने न सिर्फ एक परिवार की खुशियों को छीन लिया, बल्कि स्थानीय प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। सफियासराय रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने स्कूटी सवार प्रमोद कुमार साह को कुचल दिया।

कौन थे प्रमोद कुमार साह?

प्रमोद कुमार साह आर्मी से रिटायर्ड थे और वर्तमान में अपने बेटे की सेवा में गर्व महसूस करते थे, जो बीएसएफ में तैनात है। रविवार को वे अपने बेटे सर्वजीत कुमार को जमालपुर रेलवे स्टेशन छोड़कर स्कूटी से घर लौट रहे थे।

घर से लौटना था, पहुंच गए अंतिम सफर पर

सुबह-सुबह की सामान्य सी दिनचर्या उस वक्त मौत में बदल गई जब प्रमोद साह सफियासराय रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अचानक सामने से आया और टक्कर मारते हुए उन्हें कुचलता चला गया।टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ट्रक और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है।

परिजनों का बयान

सूचना मिलते ही प्रमोद साह के परिवारवाले सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रमोद साह बेटे को छोड़कर लौट रहे थे और उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह आखिरी बार है जब वह अपने बेटे से मिल रहे हैं।

NSIT
Nsmch

पुलिस की प्रतिक्रिया और कार्रवाई

यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि ट्रक और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है और मृतक के बेटे सर्वजीत के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया।ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।