LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

Bihar politics - चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी के पीछे राजद के अपराधिक तत्वों का हाथ, सांसद अरुण भारती ने लगाया आरोप

Bihar politics - चिराग पासवान को बम से उड़ाने की मिली धमकी को लेकर लोजपा सांसद ने राजद पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजद के अपराधी तत्वों ने यह धमकी दी है।

Bihar politics - चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी के पीछ
मुंगेर पहुंचे सांसद अरुण भारती- फोटो : मो. इम्तियाज खान

Munger - जमुई सांसद अरुण भारती अपने एक दिवसीय कार्यक्रम को ले मुंगेर पहुंचे। जहां 19 जुलाई को मुंगेर के पोलो मैदान में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के होने वाले   सभा को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को राजद के अपराधिक तत्व ने बम से उड़ाने की धमकी दी यह बहुजन नेतृत्व पर हमला है।  

उन्होंने तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने शासन काल में एक भी ऐसा विद्यालय नहीं बना पाए जिससे वे मैट्रिक परीक्षा पास कर सके। तो प्रशांत किशोर पे कहा कि उन्होंने पूरी तरह से जानकारी नहीं ली है तभी वे ऐसा बयान दे रहे हैं कि चिराग पासवान ने बिहार के लिय कुछ नहीं किया ।

अरुण भारती ने कहा कि उनकी पार्टी 243 सीटों पे लड़ने की तैयारी कर रही है।  फिलहाल एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग की बात चल रही है । सीट शेयरिंग के बाद चिराग पासवान किस सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे इसकी सर्वे करवाई जा रही है।  

जनता का आपार जन समर्थन मिल रहा हैं इसी से विपक्षी में बौखलाहट है।  उनको हार सामने नजर आ रहा है यही कारण है कि चिराग पासवान की हत्या बम से कराने की बात कर रहे है । जंगल राज को पुनः लाने का प्रयास किया जा रहा है । यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि लोक तंत्र के बहुजन नेतृत्व पर हमला है । 

NSIT
Nsmch

प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा कि चिराग पासवान ने बिहार के लिए कोई काम नहीं किया है । उन्होंने यह बयान उस समय दिया होगा जब उनके पास इसको ले कोई डेटा नहीं होगा या कोई जानकारी नहीं होगी। 

चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहार फर्स्ट का नारा को वे धरातल पर उतारने के लिए कई काम कर रहे है । तेजस्वी यादव पे कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके परिवार के 15 साल के शासन काल में एक भी ऐसा स्कूल नहीं खोला गए जिसमें से वे मैट्रिक परीक्षा पास कर सकें।   जब वे 15 साल के शासन काल में कितने , प्रायमरी स्कूल खोले गए , कितने कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोले गए इस बात का जबाव दे दे तो वे ये बताएंगे कि चिराग पासवान ने बिहार के लिय क्या किया ।

मो. इम्तियाज खान की रिपोर्ट