LATEST NEWS

  • Petrol-Diesel Price Today
  • Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव! दिल्ली, मुंबई, पटना समेत शहरों के ताजा

  • Banka SI Dies in Road Crash
  • Bihar Police: चार्ज देने थाना पहुंचे दारोगा की मौत, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, पुलिस महकमे में शोक

  • Bihar Student Credit Card Scheme: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर समम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 साल तक 4 लाख तक शिक्षा लोन रहेगा जारी, छात्रों को राहत
  • Bihar Student Credit Card Scheme: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर समम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 साल तक 4

  • Today Panchang
  • Today Panchang: सप्तमी तिथि में आज क्या करें, क्या न करें? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिन का

  • Bihar Mahotsav 2026
  • Bihar Mahotsav 2026: आज बैंगलोर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, CM सम्राट चौधरी करेंगे बिहार महोत्सव 2026

Bihar Accident News: आधी रात हाईवे पर मौत का तांडव, खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों वाहन धू-धूकर जले

Bihar Accident News:आधी रात एक भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

Two Trucks Catch Fire After Fierce Collision in Motihari
आधी रात हाईवे पर मौत का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Accident News:आधी रात एक भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। मोतिहारी के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में  भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। मठ बनवारी चौक के समीप पहले से खड़े एक बड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग भड़क उठी और ट्रक धू-धूकर जलने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बड़ा ट्रक सड़क किनारे पहले से खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया और दोनों ट्रक आग के शोले में तब्दील हो गए।

Diarch GO

आधी रात सड़क पर अचानक उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पिपराकोठी थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में लेने की कवायद शुरू की।

आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी देर तक दोनों ट्रकों से आग की लपटें उठती रहीं, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और दोनों वाहनों में सवार लोगों की स्थिति क्या रही, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।रात के अंधेरे में हाईवे पर खड़े भारी वाहनों की वजह से सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर व्यवस्था संभाली और यातायात को सुचारू कराने की कार्रवाई की।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार