LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मोतिहारी में शादी बनी अखाड़ा, जेवरात को लेकर हुए विवाद में नेपाल से आई बारात को वधू पक्ष ने बनाया बंधक, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar News : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवतिया रेलवे ढाला के समीप एक शादी समारोह अचानक रणक्षेत्र में बदल गया। जहाँ जेवरात को लेकर भारी बवाल मच गया......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में शादी बनी अखाड़ा, जेवरात को लेकर हु
जेवरात को लेकर विवाद - फोटो : HIMANSHU

Motihari : जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया रेलवे ढाला के समीप एक शादी समारोह उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब नेपाल से आई बारात में जेवरात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। बारात पक्ष ने दूल्हा और बारातियों के साथ मारपीट तथा बंधक बनाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही सुगौली पुलिस हरकत में आ गई और मामले के समाधान के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया।

नेपाल के परसा जिला अंतर्गत परसोत्तिपुर गांव निवासी गजेंद्र सैनी ने सुगौली थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने बहनोई युगल सैनी के पुत्र की बारात लेकर बेलवतिया रेलवे ढाला के समीप स्थित लक्ष्मीनारायण सहनी के घर पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे बारात पहुंचने के बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं, लेकिन इसी दौरान जेवरात को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Diarch GO

आवेदन के अनुसार लड़की पक्ष द्वारा जेवर को नकली बताए जाने के बाद शादी की प्रक्रिया रोक दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बारात पक्ष का आरोप है कि दूल्हा, उसके पिता तथा अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई और उन्हें रोककर रखा गया। गजेंद्र सैनी ने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर वह किसी तरह वहां से निकलकर सुगौली थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है और किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रही। खबर लिखे जाने तक मामले को सुलझाने की कोशिश जारी थी और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थी।

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट