LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : भारत नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़ाया, एसएसबी ने 25 हजार नकद और मोबाइल किया बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ

Bihar News : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. जहाँ पूर्वी चंपारण से संदिग्ध सोमालियाई नागरिक गिरफ्तार हुआ है......पढ़िए आगे

Bihar News : भारत नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़
विदेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सोमवार सुबह एक विदेशी नागरिक की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं। पूर्वी चंपारण जिले के भंगहा-बैजनाथपुर सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक सोमालियाई नागरिक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए विदेशी नागरिक के पास से कोई मूल पासपोर्ट बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी मौजूदगी को लेकर सुरक्षा बलों का संदेह और गहरा गया है।

एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे बैजनाथपुर बस स्टैंड के समीप सीमा पिलर संख्या 353 के पास एक संदिग्ध विदेशी नागरिक के घूमते होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही नाका कमांडर एचसी/जीडी सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में एसएसबी जवानों की टीम ने संबंधित क्षेत्र में तुरंत गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

Diarch GO

गिरफ्तार किए गए सोमालियाई नागरिक की पहचान काफी अली के रूप में हुई है। एसएसबी द्वारा ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, माइक्रोफोन और 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जब जवानों ने उससे वैध यात्रा दस्तावेजों की मांग की, तो वह मूल पासपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सका। हालांकि, उसने अपने मोबाइल फोन में पासपोर्ट की एक फोटो दिखाई, लेकिन प्रारंभिक डिजिटल जांच में उस पासपोर्ट की वैधता (वैलिडिटी) काफी समय पहले समाप्त पाई गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसबी की टीम ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमालियाई नागरिक को स्थानीय झरोखर थाने की पुलिस को सौंप दिया है। झरोखर थाना पुलिस और विभिन्न केंद्रीय व राज्य स्तरीय इंटेलिजेंस एजेंसियां गिरफ्तार विदेशी नागरिक से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह भारतीय सीमा में किस रास्ते और किस उद्देश्य से दाखिल हुआ था तथा उसके तार किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क या संदिग्ध गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।

NSIT
Nsmch

भारत-नेपाल की बिना बाड़ वाली खुली सीमा पर इस प्रकार किसी सोमालियाई नागरिक की संदिग्ध आवाजाही सामने आने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। सीमा पर तैनात एसएसबी की सभी चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि बिना वैध कागजात के किसी भी विदेशी नागरिक के अवैध प्रवेश को रोका जा सके। फिलहाल झरोखर थाना पुलिस आगे की कानूनी और निरोधात्मक कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिमांशु की रिपोर्ट