Bihar Politics: CM बनने के बाद पहली बार चंपारण पहुंचेंगे सम्राट, 300 करोड़ की योजनाओं की सौगात, गांधी मैदान में सुरक्षा चाक-चौबंद
Bihar Politics: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार चंपारण की धरती पर पहुंच रहे हैं।...

Bihar Politics: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार चंपारण की धरती पर पहुंच रहे हैं। महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा होने के कारण प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह है। मुख्यमंत्री मोतिहारी के गांधी मैदान से चंपारणवासियों को करीब 300 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही कई नई योजनाओं की घोषणा किए जाने की भी उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मोतिहारी के गांधी मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां बापूधाम महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए गांधी मैदान में बड़े-बड़े पंडाल तैयार किए गए हैं। VVIP, VIP और आम लोगों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे पर निगरानी रख रही है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की आवाजाही और प्रवेश व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चंपारणवासियों की नजर उन विकास योजनाओं पर टिकी है, जिनका लोकार्पण या शिलान्यास किया जाना है। करीब 300 करोड़ रुपये की योजनाओं के जरिए क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने का संदेश देने की तैयारी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से चंपारण के लिए कुछ नई घोषणाएं भी किए जाने की बात कही जा रही है।चंपारण की ऐतिहासिक और गांधीवादी विरासत को देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। गांधी की कर्मभूमि से विकास योजनाओं की सौगात देने का कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखने का मौका भी होगा।
गांधी मैदान में बापूधाम महोत्सव के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां कृषि मेला और पशुपालन से जुड़े कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। किसानों और पशुपालकों के लिए आयोजित इन कार्यक्रमों में विभागीय योजनाओं और आधुनिक तकनीक की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश होगी।इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए भी भव्य आयोजन की तैयारी की गई है।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गांधी मैदान से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। चंपारण के लोगों के लिए यह दौरा इसलिए भी खास है कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार यहां सार
रिपोर्ट-हिमांशु कुमार















