LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police - कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, 17 एसएचओ का सर्विस बुक हो गया खराब, एसपी ने कर दी बड़ी कार्रवाई

Bihar Police - थानों से कैरेक्टर सर्टिफिकेट के आवेदनों को पेंडिंग रखने को लेकर एसपी ने 17 थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के जिले के थानों में हड़कंप मच गया है।

Bihar Police - कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने में लापरवाही बरतना प

Motihari – लोगों के चरित्र सत्यापन का सर्टिफिकेट जारी करने में लापरवाही बरतनेवाले 17 थानाध्यक्षों का अपना सर्विस बुक खराब हो गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इन थानाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही सभी लंबित कैरेक्टर सर्टिफिकेट का सत्यापन कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है। 

इन थानाध्यक्षों के वेतन पर लगी रोक

एसपी ने जिन थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की है, उनमें जिले के कोटवा, आदापुर, भेलाही, छौड़ादानो, झरोखर, भोपतपुर ओपी, सुगौली, पलनवा व घोड़ासहन के थानाध्यक्ष समेत 17 शामिल हैं। एसपी ने कहा है कि 24 घंटे में सभी लंबित चरित्र प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट दें।

Diarch GO

14 दिन में देना है कैरेक्टर सर्टिफिकेट

एसपी ने साफ किया है कि 14 दिनों के अंदर चरित्र प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदन का सत्यापन कर लेना है। जांच में यह बात सामने आई है कि जिले के 17 थानाध्यक्षों ने निर्धारित समय अवधि समाप्त होने के बाद भी चरित्र प्रमाण-पत्रों का सत्यापन नहीं किया जा सका है।

सुगौली में 326 आवेदन पेंडिंग

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक सुगौली थाना में 326, पलनवा में 127, कोटवा में 161 , आदापुर में 115, छौड़ादानो में 100, घोड़ासहन में 103 चरित्र सत्यापन के मामले लंबित हैं। बताया गया है कि चरित्र प्रमाण-पत्र लंबित होने की शिकायत एसपी के पास पहुंची।

NSIT
Nsmch

शिकायत के आलोक में एसपी ने जांच की तो पता चला कि आवेदन बड़े पैमाने पर लंबित है। ऐसे में तत्काल कार्रवाई करते हुए जन समस्याओं को तत्काल दूर करने को कहा।