LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: वारदात से पहले धरा गया अपराधी, कट्टा और कारतूस बरामद

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: वारदात से पहले धरा गया अपराध
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार- फोटो : हिमांशु

Motihari : पूर्वी चंपारण जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही टाल दिया है। सिकरहना (ढाका) डीएसपी उदय शंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुसहरिया से सिगरहिया जाने वाली सड़क पर कृष्णनंदन सिंह के मुर्गिफार्म के समीप छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं। पुलिस की त्वरित घेराबंदी के कारण अपराधी को भागने का मौका नहीं मिल सका।


देशी कट्टे के साथ मुसहरिया का सुधीर कुमार गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक शातिर बदमाश को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के ही मुसहरिया गांव निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार अपराधी किसी राहजनी या लूट जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।


गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

गिरफ्तार अभियुक्त सुधीर कुमार के खिलाफ कुण्डवा चैनपुर थाना में कांड संख्या 147/26 दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। साथ ही, पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ भी कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके साथ और कौन-कौन से अपराधी शामिल थे और वह हथियार कहां से लाया था। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से इलाके के अन्य आपराधिक नेटवर्क का भी खुलासा होगा।


पुलिस टीम की तत्परता से टली बड़ी घटना

इस सफल ऑपरेशन में डीएसपी उदय शंकर के साथ ढाका इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्घोष, थानाध्यक्ष राहुल कुमार और थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। पुलिस की इस टीम वर्क और तत्परता की इलाके में काफी सराहना हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के कारण ही अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस टीम अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

NSIT
Nsmch


अपराध मुक्त जिले के लिए गश्त और चौकसी तेज

डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध ठिकानों और सुनसान इलाकों में पुलिस की गश्त और बढ़ा दी गई है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराध को रोका जा सके। फिलहाल, इस कार्रवाई से स्थानीय अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

हिमांशु की रिपोर्ट