LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने बड़े साइबर गिरोह का नेटवर्क किया ध्वस्त, 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन के मिले सबूत

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने बड़े साइबर गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. इसी कड़ी में पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया. साथ ही 30 लाख भारतीय व नेपाली नोट बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने बड़े साइबर गिरोह का नेटवर्क कि
साइबर गिरोह का खुलासा - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतीहारी पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर साइबर क्राइम करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया है। मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर थाना डीएसपी व पुलिस ने साइबर अपराधियो के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक चलाकर बड़ी कार्रवाई किया है। पुलिस ने BOSS नाम से संचालित साइबर गिरोह के सरगना सहित 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास 30 लाख भारतीय व नेपाली नोट सहित लग्जरी गाड़ी, हथियार, जिंदा कारतूस ,भारी मात्रा में मोबाइल व लैपटॉप भी बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस गैंग में शामिल और अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छपेमारी कर रही है। मोतीहारी साइबर थाना डीएसपी अभिनव परासर के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी में कार्रवाई किया है। साइबर अपराधियो पर बड़ी कार्रवाई को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने साइबर थाना डीएसपी को 25 हज़ार नगद पुरस्कार देने का घोषणा किया है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतीहारी में BOSS नाम से साइबर क्राइम का गिरोह चलता था। गुप्त सूचना पर साइबर थाना डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर बड़ी कार्रवाई किया गया है। टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर व साइबर अपराध कर करोड़ो का ट्रांजेक्शन करने के सबूत मिले है। साइबर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने सरगना सहित 5 साइबर अपराधियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियो की पहचान सुमित सौरभ, उम्र 26 वर्ष, पे०-सुजीव कुमार सिंह, सा०-चाँदमारी, मोतिहारी, थाना-नगर, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।02. संजीव कुमार, उम्र 24 वर्ष, पे०-चन्द्र भूषण श्रीवास्तव, सा० थाना-रघुनाथपुर, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।03. पप्पु कुमार, उम्र-24 वर्ष, पे०-स्व० नागेन्द्र प्रसाद, सा०-घोडा समेरा, थाना-मझौलिया,जिला-प०चम्पारण, बेतिया।04. सुनिल कुमार श्रीवास्तव, उम्र-49 वर्ष, पे०-स्व० शिवनाथ प्रसाद, सा० पो०-रघुनाथापुर, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।05. दिपांशु पाण्डेय, उम्र 28 वर्ष, पे०-स्व० मनोज कुमार पाण्डेय, सा०-राजा बाजार, थाना-मुफ्फसिल, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के रूप में किया गया। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने कैश 29,29,680 / - भारतीय मुद्रा 99,500/- नेपाली मुद्रा, 24 मोबाइल, 7 लैपटॉप, देशी रिवाल्वर 02, जिन्दा कारतुस 13, रूपया गिनने वाला मशीन-03, पासबुक16, ए०टी०एम 49, चेक बुक 37, SBI Dhaka Branch का स्टाम्प एक, चार पहिया वाहन 01 थार, 01 ब्रेजा, मोटर साईकिल01, बुलेट 01, डायरी-जिसमें दैनिक पैसा का लेखा जोखा अंकित है। सूत्रों की माने तो साइबर अपराधी दिन में निजी स्कूल व रात में डिजिटल अरेस्ट कर कोर्ट रूम बनाते थे। मोतीहारी साइबर थाना पुलिस की तीन दिनों के अंदर दूसरी बड़ी करवाई है।

Diarch GO

वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस ने साइबर अपराधियो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई किया है। एक बड़ी साइबर क्राइम का खुलासा कर उसके नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है। मोतीहारी में BOSS गिरोह के नाम से साइबर क्राइम का गिरोह  ऑपरैट कर रहा था । साइबर अपराधियो के पास से  कई luxury गाड़ियां जप्त किया गया है , सभी गाड़ियों का एक ही नंबर (8055 - BOSS) अंकित था। करोड़ों के ट्रांजेक्शन के सबूत मिले है। डिजिटल अरेस्ट और अन्य हथकंडे अपनाकर भारी संपती अर्जित किया है। अपराधियों का कई मंजिला बंगला मकान । संपती की जांच की जाएगी । फ्रॉड का पैसा crypto currency में इन्वेस्ट किया गया है। वहीँ डार्कवेब से जुड़े होने के सबूत भी पुलिस को मिले है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट