LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Motihari firing incident: मोतिहारी के संग्रामपुर में दो कुख्यात गिरोहों में गोलीबारी, इनामी बदमाश धनंजय गिरी की मौत

Motihari firing incident: मोतिहारी के संग्रामपुर दरियापुर मठ में कुख्यात अपराधियों के दो गुटों में भिड़ंत। धनंजय गिरि गिरोह का सदस्य गुड्डू यादव मारा गया, धनंजय गिरि घायल। पुलिस ने जांच टीम बनाई।

Motihari firing incident
मोतिहारी में गोलीबारी से हड़कंप!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Motihari firing incident: मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मठ के पास गुरुवार की रात उस वक्त दहशत फैल गई जब दो कुख्यात गिरोहों के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी। इस घटना में एक अपराधी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक मरने वाले में गुड्डू यादव, पिता मोती यादव, थाना हरसिद्धि निवासी।इसके अलावा धनंजय गिरि, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा गिरि टोला निवासी, जो पुलिस निगरानी सूची में था।

कैसे हुई वारदात

पुलिस सूत्रों के मुताबिककुख्यात अपराधी सनोवर खान ने फोन कर धनंजय गिरि और उसके साथी गुड्डू को मिलने बुलाया था।दोनों अपराधी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर दरियापुर मठ पहुंचे।पहुंचते ही सनोवर खान और उसके गुर्गों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।हमले में पीछे बैठे गुड्डू यादव को मौके पर ही गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गया।जबकि धनंजय गिरि भागने की कोशिश में थोड़ी दूरी पर गिर पड़ा। उसे सीने में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Diarch GO

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गोली लगने के बाद भी धनंजय गिरि के मोबाइल पर परिजनों का फोन आ रहा था, जिसे ग्रामीणों ने उठाकर घटना की जानकारी दी।

मोतीहारी से हिमांशु की रिपोर्ट