LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police: एक बोतल खून,एक जिंदगी और मोतीहारी पुलिस की इंसानियत ,रोते-बिलखते परिवार का सहारा बने दरोगा

Bihar Police: मोतीहारी पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।नगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एसआई अमन कुमार ने न सिर्फ एक बच्चे की जान बचाई, बल्कि रोते-बिलखते परिवार को भी उम्मीद की किरण दी।

Bihar Police
मोतीहारी पुलिस की इंसानियत- फोटो : Reporter

Bihar Police: मोतीहारी पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।नगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एसआई अमन कुमार ने न सिर्फ एक बच्चे की जान बचाई, बल्कि रोते-बिलखते परिवार को भी उम्मीद की किरण दी।

जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के पास गश्त कर रहे एसआई अमन कुमार ने सड़क किनारे एक परिवार को रोते-बिलखते देखा। गाड़ी रोक कर जब उन्होंने कारण पूछा तो पता चला कि अस्पताल में भर्ती एक बच्चा खून की कमी से जीवन और मौत के बीच जूझ रहा था। परिवार ने काफी प्रयासों के बावजूद ब्लड की व्यवस्था नहीं कर पाई थी और पूरी तरह टूट चुकी थी।

Diarch GO

परिजनों की व्यथा सुनते ही एसआई अमन कुमार ने बिना देर किए आगे आकर अपना खून देने का फैसला किया। उन्होंने अस्पताल में ब्लड डोनेट कर 300 मिलीलीटर खून देकर बच्चे की जान बचाई।उनकी इस त्वरित पहल ने न सिर्फ एक मासूम की जिंदगी बचाई, बल्कि पुलिस की संवेदनशील छवि को भी उजागर किया।

एसआई अमन कुमार की इस सराहनीय कदम की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, चारों तरफ से उनकी तारीफ होने लगी। लोग उन्हें 'रियल हीरो' और 'फरिश्ता' कहकर सम्मानित कर रहे हैं।यह घटना यह साबित करती है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक भी हो सकती है। मोतीहारी पुलिस की इस पहल ने पूरे समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार