LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : शराब और भू माफियाओं को 'ढील' देना थानेदारों को पड़ा महंगा, एसपी ने दो को किया लाइन हाजिर, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

Bihar News : बिहार में दो थानेदारों को शराब और भू माफिया को ढील देना महंगा पड़ गया है. आरोपी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : शराब और भू माफियाओं को 'ढील' देना थानेदारों को
थानेदारों पर गिरी गाज - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई किया है। शराब की होम डिलीवरी रोकने ,भू माफियाओ पर कार्रवाई करने और बाइक चोरी को रोकने में असफल दो थानेदार पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई किया है। एसपी ने सुगौली और छतौनी थानेदार को लाइन क्लोज किया है। सुगौली थानेदार की बड़ी शिथिलता सामने आने के बाद कार्रवाई किया गया है। कुछ दिन पूर्व सुगौली थानेदार की बड़ी लापरवाही सामने आयी थी। पटना के इनपुट पर एक ट्रक विदेशी शराब पकड़ी गई थी। वही एसपी ने सुगौली,छतौनी व रामगढ़वा थाना की कमान नए थानेदार को सौंपी है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सुगौली व छतौनी थानेदार द्वारा शराब की होम डिलीवरी रोकने में असफल होने,भू माफियाओ पर करवाई नही करने,बाइक चोरी पर लगाम नही लगाने और लगातार क्षेत्र में शराब की शिकायत मिलने पर कार्रवाई किया गया है । छतौनी व सुगौली थानेदार को लाइन क्लोज किया गया है। वही चंपारण रेंज के डीआईजी के अनुमोदन पर सुगौली थाना की कमान 2019 बैच के पुअनि अवनीश कुमार सिंह, रामगढ़वा की कमान पुअनि राजीव कुमार साह व छतौनी थाना की कमान पुअनि अमरजीत कुमार को दिया गया।

Diarch GO

वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी पुलिस कर्मियों के द्वारा आम नागरिकों से शालीनता से व्यवहार और सही  शब्दों के चयन के इस्तेमाल से संबंधित शपथ लिया गया। वही एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं होगा।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट