LATEST NEWS

  • Librarian recruitment exam
  • पटना में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा, सर्टिफिकेट और अंकपत्र के लिए खूब काटा बवाल

  • PM-VBRY Schme
  • PM-VBRY Schme: मोदी सरकार देगी 15,000 तक की प्रोत्साहन राशि, जानें EPFO पोर्टल पर क्या करना होगा

  • Bihar Administrative Action
  • Bihar Administrative Action : लापरवाही पर बड़का साहेब का चला हंटर, पांच नगर निकायों के अफसरों का वेतन

  • Diesel Price India
  • Diesel Price India: भारत में डीजल की मांग में तेज उछाल, 15 दिनों में 36.5 लाख टन की

  • Panchayats Audit Ordered
  • Bihar Panchayati Raj :बिहार में पंचायतों के लिए नई नियमावली, पटना जिला पंचायत राज कार्यालय की वित्तीय गड़बड़ियों

Bihar love drama: जयमाला स्टेज पर एक्स गर्लफ्रेंड की हुई एंट्री, बच्चा के साथ पहुंची असम की प्रेमिका ने रोकी शादी,हाई-वोल्टेज ड्रामा से हड़कंप

Bihar love drama:एक शादी समारोह उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया, जब जयमाला के ठीक समय पर असम की एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ स्टेज पर पहुंच गई और पूरे विवाह मंडप को हिला कर रख दिया...

Ex enters varmala stage drama Assam woman halts wedding chao
जयमाला स्टेज पर एक्स गर्लफ्रेंड की हुई एंट्री- फोटो : reporter

Bihar love drama:एक शादी समारोह उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया, जब जयमाला के ठीक समय पर असम की एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ स्टेज पर पहुंच गई और पूरे विवाह मंडप को हिला कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, मोतीहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव में मंगलवार को  पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बलुआ थरघटी गांव से बारात आई थी और दूल्हा बन रहा युवक पहले से ही कथित तौर पर शादी की तैयारी कर रहा था। इसी बीच असम की रहने वाली उसकी प्रेमिका ने अचानक एंट्री मार दी और दावा किया कि दोनों के बीच पहले से रिश्ता है, यहां तक कि मंदिर में शादी और एक बच्चे का भी जिक्र किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने जयमाला स्टेज पर पहुंचकर दूल्हे को सीधे घेर लिया और अपनी पूरी कहानी सबके सामने रख दी। इस खुलासे के बाद दुल्हन ने भी मौके पर ही शादी से इंकार कर दिया, जिससे माहौल पूरी तरह बदल गया और शादी समारोह अफरा-तफरी में बदल गया।

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग की शुरुआत दिल्ली-गुरुग्राम में स्कूल संचालन के दौरान हुई थी, जहां युवक और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी और बाद में एक बच्चा भी हुआ। लेकिन कुछ समय पहले युवक के अचानक गायब हो जाने के बाद महिला ने गुरुग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की जानकारी मिलने पर महिला अपने बच्चे के साथ मोतीहारी पहुंची और पहले पहाड़पुर थाना में मदद की गुहार लगाई। जब तत्काल समाधान नहीं मिला तो उसने 112 पुलिस की सहायता ली और सीधे शादी स्थल पर पहुंच गई।

NSIT
Nsmch

स्टेज पर पहुंचते ही स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई। जहां एक तरफ दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, वहीं दूसरी तरफ दुल्हन पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता और कुछ अन्य लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद बारात में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई बाराती मौके से फरार हो गए।पूरा मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है कि वास्तविक संबंध क्या था और कानूनी तौर पर अगला कदम क्या होगा।यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा कर रही है कि निजी रिश्तों के विवाद किस तरह सार्वजनिक आयोजनों में हाई ड्रामा का रूप ले लेते हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार