LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

मोतीहारी: कस्टडी से 'टुकुर-टुकुर' देखती रह गई पुलिस, अस्पताल में ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया तस्कर फरार; 3 चौकीदार सस्पेंड

बिहार के मोतीहारी (पूर्वी चंपारण) में पुलिस कस्टडी से एक ड्रग्स तस्कर के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है। पताही थाना पुलिस द्वारा 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो आरोपियों में से एक मेडिकल के दौरान अस्पताल से भाग निकला।

drug smuggler escaped three chowkidar suspended by SP motiha
मोतीहारी पुलिस कस्टडी से कैदी फरार- फोटो : Reporter

पूर्वी चंपारण (मोतीहारी) के पताही थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बाराशंकर में छापेमारी कर दो स्मैकरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बाराशंकर निवासी संजय कुमार उर्फ गोलू सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई, जिनके पास से 10 ग्राम कीमती ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे यह ड्रग्स ब्रजेश सिंह नाम के तस्कर से खरीदते थे, जिसके घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला।


अस्पताल में मेडिकल के दौरान कस्टडी से भागा एक कैदी

गिरफ्तारी के बाद अगले दिन पुलिस दोनों आरोपियों को कस्टडी में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक कैदी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल परिसर से रफूचक्कर हो गया। 'टुकुर-टुकुर' देखती रह गई पुलिस और कस्टडी से शातिर अपराधी का इस तरह भाग निकलना पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कैदी के भागने की खबर फैलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


एसपी का बड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन चौकीदार निलंबित

पुलिस कस्टडी से कैदी के फरार होने के इस गंभीर मामले को मोतीहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बेहद संजीदगी से लिया है। कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने और ढिलाई देने के आरोप में एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात तीनों चौकीदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। सस्पेंड होने वाले चौकीदारों में राज कुमार मुखिया, मनोज राम और अवधेश सिंह शामिल हैं।


फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी के नेतृत्व में SIT गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार कैदी की दोबारा गिरफ्तारी के लिए पकड़ीदयाल डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। गठित एसआईटी और स्थानीय पुलिस की टीमें फरार आरोपी और उसके मुख्य सप्लायर ब्रजेश सिंह दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट