LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: बिहार के 'DSP साहब' का दलालों और भूमाफियाओं से साठगांठ, अब DIG ने कर दी बड़ी कार्रवाई, जाएगी नौकरी?

Bihar News:

मोतिहारी डीएसपी
डीएसपी के काले कारनामे- फोटो : reporter

Bihar News: चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल के डीएसपी धीरेंद्र कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। डीआईजी की जांच में डीएसपी की दलालों और भूमाफियाओं से साठगांठ, बिना स्थल निरीक्षण के केस पर्यवेक्षण और अन्य संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ है।

दलालों और भूमाफियाओं से साठगांठ

यह कार्रवाई रक्सौल के एक कपड़ा व्यवसायी टुन्नू प्रसाद के आवेदन के आधार पर की गई। जिसमें उन्होंने डीएसपी और रक्सौल थानेदार राजीव नंदन सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए थे। व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि थानेदार ने उनसे 1.80 लाख रुपये का कपड़ा उधार लिया और भुगतान न करने पर झूठे अपहरण के केस में फंसा दिया। मामले की शिकायत डीआईजी से की गई थी। वहीं डीआईजी की इस सख्त कार्रवाई से रक्सौल सहित पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Diarch GO

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

डीआईजी हरिकिशोर राय ने मामले की जांच खुद की और कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि डीएसपी के संपर्क में रहने वाले दो कथित दलालों का मोबाइल लोकेशन लगातार डीएसपी कार्यालय के आसपास पाया गया। हालांकि रुपयों के लेनदेन के प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिले, लेकिन डीएसपी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके साथ ही यह भी सामने आया कि डीएसपी गंभीर आपराधिक मामलों में भी बिना घटनास्थल का निरीक्षण किए ही केस का पर्यवेक्षण कर रहे थे। डीएसपी कार्यालय में कार्यरत सिपाही नीरज कुमार की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है, जिस पर कार्रवाई के निर्देश मोतीहारी एसपी को दिए गए हैं। वहीं डीएसपी द्वारा मोतीहारी में की गई जमीन खरीद की भी जांच की जा रही है।

अब तक की कार्रवाई

इस मामले अब तक कई बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी साबित होने के बाद रक्सौल थानेदार और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया। वहीं डीएसपी के करीबी एक कथित दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई। डीएसपी कार्यालय के सिपाही पर भी जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट