LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

CM पर आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी, फेसबुक यूजर पर साइबर केस दर्ज, डिजिटल सुराग खंगाल रही पुलिस

Bihar Cyber Crime: मोतिहारी में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना एक फेसबुक यूजर को भारी पड़ गया।..

CM पर आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी, फेसबुक यूजर पर साइबर केस द
CM पर आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी- फोटो : social Media

Bihar Cyber Crime:  मोतिहारी में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना एक फेसबुक यूजर को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भड़काऊ या अभद्र सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। पुलिस के अनुसार, 'मोहित कुमार' नाम की फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री के संबंध में कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो पोस्ट किया गया था। बाद में यही वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया गया।

Diarch GO

साइबर थाना में दर्ज शिकायत के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि पोस्ट में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह की सामग्री से मुख्यमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया और समाज में वैमनस्य तथा अशांति फैलने की आशंका उत्पन्न हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर डीएसपी के निर्देश पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब संबंधित फेसबुक प्रोफाइल, वायरल पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। तकनीकी टीम आरोपी की वास्तविक पहचान, लोकेशन, आईपी डिटेल और पोस्ट के मूल स्रोत का पता लगाने में जुटी है।साइबर डीएसपी प्रतेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का माध्यम है, लेकिन इसका इस्तेमाल कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति, संवैधानिक पद या सरकारी संस्था के खिलाफ यदि कोई कथित रूप से आपत्तिजनक, भड़काऊ या अभद्र सामग्री पोस्ट या साझा करता है, तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी पोस्ट, वीडियो या संदेश को साझा करने से पहले उसकी सत्यता और कानूनी पहलुओं का ध्यान रखें। बिना पुष्टि के आपत्तिजनक सामग्री को आगे बढ़ाना भी जांच के दायरे में आ सकता है।फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। पोस्ट की प्रकृति, आरोपी की भूमिका और लागू धाराओं से जुड़े अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। पुलिस ने कहा है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार