LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police: बिहार का 'महाफ्रॉड सिपाही', ASP और DSP के साथ ही कर दिया गजब का 'खेला', पुलिस महकमे में हड़कंप

Bihar Police: बिहार पुलिस के सिपाही का फ्रॉडगिरी देख आला अधिकारियों का भी सिर चकरा गया। महाफ्रॉड सिपाही ने एएसपी और डीएसपी के साथ ही बड़का खेला कर दिया..पढ़िए आगे...

bihar police
सिपाही निकला बड़का फ्रॉड- फोटो : social media

Bihar Police:  बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोतिहारी में एक सिपाही ने एएसपी और डीएसपी के साथ ही बड़ा खेला कर दिया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिपाही की करतूत देख अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। दरअसल, आरोपी सिपाही ने ASP और सदर DSP 2 का फर्जी फर्जी सिग्नेचर कर सैकड़ों लीटर डीजल गटक गया है। 

सदर डीएसपी के शिकायत पर जांच में आरोप को सही पाया गया। जांच में मामला सत्य पाए जाने पर मोतीहारी एसपी के निर्देश पर फर्जीवाड़ा कर डीजल गटकने वाले सिपाही पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया। फिलहाल आरोपी सिपाही फरार बताया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Diarch GO

इस मामले में मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सदर ASP शिवम धाकड़ और सदर डीएसपी 2 जितेश पांडेय का फर्जी सिग्नेचर कर सिपाही अमित कुमार द्वारा डीजल का गबन किया गया है। सदर डीएसपी 2 जितेश पांडेय के शिकायत पर जांच कराया गया ।जांच में मामला सत्य पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छपेमारी में जुटी है।

मोतिहारी हिमांशु की रिपोर्ट