LATEST NEWS

  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर

  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी
  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी

  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही छत के नीचे देखी बिहार की बदलती तस्वीर
  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही

  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो चुकी है वाकिफ'
  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो

  • Bihar News : दिवाली और छठ से पहले वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों को मिली सौगात, खाते में सीधे भेजी जा रही अनुदान राशि
  • Bihar News : दिवाली और छठ से पहले वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों को मिली सौगात, खाते में सीधे

Bihar Police: बिहार पुलिस पर पथराव, SP ने डायल 112 की पूरी टीम को किया सस्पेंड, इस कारण हुआ था भारी बवाल

Bihar Police: बिहार के मधुबनी में बीते दिन भारी बवाल देखने को मिला। डायल 112 टीम की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर बावल काटा, पुलिस पर पथवार किया वहीं अब इस मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है.

Stone pelting on madhubani Police
Stone pelting on madhubani Police- फोटो : social media

Bihar Police: बिहार के मधुबनी जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने डायल 112 की पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, शनिवार को पुलिस वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। 

कैसे हुआ हादसा?

घटना मधवापुर थाना क्षेत्र के पिरोखर गांव की है। शनिवार सुबह डायल 112 की पुलिस गाड़ी सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के सिंगियाही गांव के रहने वाले दो युवकों का पीछा कर रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब तस्करी में लिप्त थे और पुलिस को देख बाइक से भागने लगे। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी ने पिरोखर गांव के पास उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

 पुलिस पर पथराव

घटना की सूचना मिलते ही मधवापुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा। लेकिन हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने भारी संख्या में जुटकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर हालात शांत कराने की कोशिश की।

डायल 112 के कर्मी निलंबित

मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में डायल 112 की गाड़ी के पदाधिकारी और चालक की भारी लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch