LATEST NEWS

  • Mallikarjun Kharge
  • Bihar Politics: पटना आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री बाबू की जयंती समारोह में होंगे शामिल

  • Bihar Crime: बच्चा चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, पेड़ से बांधा,  पुलिस को भीड़ के आक्रोश का करना पड़ा सामना
  • Bihar Crime: बच्चा चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, पेड़ से बांधा, पुलिस को भीड़

  • Bihar Police:दारोगा ने डांसर को मारा थप्पड़, तान दिया सर्विस रिवाल्वर, मां-बहन की....
  • Bihar Police:दारोगा ने डांसर को मारा थप्पड़, तान दिया सर्विस रिवाल्वर, मां-बहन की....

  • Shri Krishna Singh Jayanti,
  • Bihar News: बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, विजय चौधरी बोले- सभी

  • Patna Masaurhi Murder
  • Patna Crime: पटना में खूनी वारदात, लोहे की रॉड से पीटकर युवक का कत्ल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका

Bihar Police रिश्वतखोर पुलिस को पकड़वाने पत्रकार को थाने में किया टॉर्चर, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला, थानाध्यक्ष, डीएसपी सहित 20 पुलिसकर्मी की बढ़ेगी मुसीबत

Bihar Police - रिश्वतखोरी का वीडियो सामने आने पर पत्रकार को थाने में टॉर्चर करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। मामले में अब आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है.

Bihar Police रिश्वतखोर पुलिस  को पकड़वाने पत्रकार को थाने मे
पत्रकार को टार्चर करनेवाले पुलिसकर्मिंयों की बढ़ेगी परेशानी।- फोटो : राजकुमार झा

Madhubani - बिहार में पुलिस तंत्र की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव निवासी पत्रकार हरि शम्भू की गिरफ्तारी और थाने में कथित अमानवीय व्यवहार का मामला अब माननीय पटना उच्च न्यायालय की चौखट तक पहुंच चुका है। .

रिश्वत लेते वीडियो किया था वायरल

पत्रकार हरि शम्भू ने कुछ सप्ताह पूर्व हरलाखी थाना के एक पदाधिकारी द्वारा रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सार्वजनिक किया था। इसी दिन यानी 20 जून की रात करीब 8 बजे, हरलाखी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनूप कुमार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, सहित करीब बीस पुलिसकर्मियों की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना, बिना वारंट और बिना किसी दर्ज प्राथमिकी के पत्रकार को अवैध रूप से उनके घर से उठा लिया। 

22 घंटे थाने में रखा, मारपीट और गाली गलौज का आरोप

परिजनों और चश्मदीदों का कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान पत्रकार की मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया, जो मानवीय मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है। पत्रकार को रातभर थाना में 22 घंटे तक हिरासत में रखा गया, जहां उनके साथ शारीरिक मारपीट, गाली-गलौज, और मानसिक उत्पीड़न किए जाने के गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया और कथित रूप से बंदूक की नोक पर जबरन उसका डाटा फॉर्मेट कराया गया ताकि रिश्वत से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिटाए जा सकें। 

थाने से रिहाई के बाद पत्रकार की हालत बिगड़ी और उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच में शरीर पर चोटों के निशान, सूजन, और मानसिक तनाव की पुष्टि हुई है, जो चिकित्सा रिपोर्ट में भी दर्ज है। इस पूरे प्रकरण की शिकायत बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से की गई थी। जिसके बाद एएसआई प्रमोद कुमार और चौकीदार अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया। 

NSIT
Nsmch

नहीं की गई कार्रवाई

रिश्वत मामले में हरलाखी थाना में ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज हुई। हालांकि, पत्रकार के साथ हुए टॉर्चर और दुर्व्यवहार के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर पत्रकार हरि शम्भू ने अब माननीय पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। 

डीएसपी सहित  20 पुलिसकर्मी   बने प्रतिवादी

दायर याचिका में निवर्तमान डीएसपी निशिकांत भारती, थानाध्यक्ष अनूप कुमार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सहित बीस पुलिसकर्मियों को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में अवैध गिरफ्तारी, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, महिला के साथ दुर्व्यवहार, और डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

इस घटना के सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर पत्रकार हरि शम्भू के समर्थन में जोरदार मुहिम चल रही है। आम जनता, सामाजिक संगठनों और पत्रकार बिरादरी द्वारा पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी आलोचना की जा रही है तथा निष्पक्ष न्यायिक जांच की पुरजोर मांग उठ रही है।

Report - raj kumar jha