LATEST NEWS

  • नक्सलमुक्त बिहार की उपलब्धि राष्ट्रीय मंच पर होगी प्रदर्शित,  केवड़िया के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे बिहार के 1100  प्रतिभागी
  • नक्सलमुक्त बिहार की उपलब्धि राष्ट्रीय मंच पर होगी प्रदर्शित, केवड़िया के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल

  • Bihar News : बिहार में शिक्षा विभाग का अनोखा कारनामा, शिक्षिका को 17.49 लाख का किया गया एरियर भुगतान, मचा हड़कंप
  • Bihar News : बिहार में शिक्षा विभाग का अनोखा कारनामा, शिक्षिका को 17.49 लाख का किया गया एरियर

  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे

  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट
  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट

  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने में दूसरी बार हुई वारदात
  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने

Bihar Police:दारोगा ने डांसर को मारा थप्पड़, तान दिया सर्विस रिवाल्वर, मां-बहन की....

Bihar Police: बेगूसराय जिले से खाकी की संवेदनहीनता और गुंडागर्दी की एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ...

Bihar Police:दारोगा ने डांसर को मारा थप्पड़, तान दिया सर्विस
कानून के रक्षक बने भक्षक- फोटो : reporter

Bihar Police:  बेगूसराय जिले से खाकी की संवेदनहीनता और गुंडागर्दी की एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी दुर्गा स्थान स्थित पूजा पंडाल में जो तांडव देखने को मिला, उसने साबित कर दिया है कि सत्ता और वर्दी के नशे में चूर कुछ खाकीधारी कानून को अपनी जेब की पुड़िया समझते हैं।

प्राप्त विवरण के अनुसार, जागरण कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपजे विवाद के बीच एक दारोगा महोदय ने सारी सीमाओं को लांघते हुए न सिर्फ एक महिला डांसर पर हाथ उठाया, बल्कि सरेआम अपनी सर्विस रिवाल्वर तानकर अपनी धौंस और दहशत फैलाई। यह मंजर इस बात का खुला गवाह है कि किस प्रकार खाकीधारी अपनी तानाशाही और बर्बरता के बल पर आम नागरिकों और कलाकारों को बेकसूर कुचलने का कुत्सित प्रयास करते हैं। क्या भारतीय संविधान या देश का कोई भी कानून किसी पुलिस अधिकारी को इस बात की इजाजत देता है कि वह किसी महिला कलाकार को थप्पड़ मारे और उस पर हथियार ताने? यह कृत्य न केवल इंसानियत का कत्ल है, बल्कि वर्दी के नाम पर एक बदनुमा दाग भी है जो पुलिस की साख को तार-तार कर रहा है।

NSIT
Nsmch

जब इस काली करतूत का वीडियो सोशल मीडिया के गलियारों में आग की तरह फैला और पुलिस प्रशासन की जमकर छीछालेदर हुई, तब जाकर नींद से जागे पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के जरिए भले ही यह सफाई दे रही है कि मंच पर अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस गई थी, लेकिन क्या अव्यवस्था का उपाय कानून को हाथ में लेना और महिलाओं पर हाथ उठाना है? यह कोरा झूठ और प्रशासनिक लीपापोती कें नहीं कहा जा सकता है।

अब देखना यह होगा कि एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के नाम पर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाला जाता है या वाकई उस खाकी वर्दी वाले मुजरिम पर कोई ठोस और नज़ीर बनने वाली कानूनी कार्रवाई होती है। जनता की सुरक्षा का ठेका लेने वाले जब खुद खूंखार बनकर कानून की धज्जियां उड़ाने लगें, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? यह घटना इस बात का जीवंत प्रमाण है कि खाकी का यह अंधेरगर्दी भरा रवैया समाज के माथे पर एक काला कलंक बन चुका है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री