LATEST NEWS

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

Patna Crime: पटना में खूनी वारदात, लोहे की रॉड से पीटकर युवक का कत्ल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका शव

Patna Crime: बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।...

Patna Masaurhi Murder
पटना में खूनी वारदात- फोटो : social Media

Patna Crime: पटना से सटे मसौढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। हमलावरों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फिर उसके शव को छोटकी मसौढ़ी रेलवे हॉल्ट के प्लेटफॉर्म पर फेंककर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रेलवे स्टेशन पर खून के धब्बे और घटनास्थल से मिले संदिग्ध सामान इस खूनी वारदात की गंभीरता बयां कर रहे हैं।

देवी मंदिर के पास खूनी खेल, प्लेटफॉर्म पर मिले खून के निशान

जानकारी के मुताबिक, छोटकी मसौढ़ी रेलवे हॉल्ट के समीप देवी मंदिर के पास युवक पर हमला किया गया। आशंका है कि हमलावरों ने पहले उसे घेरकर मारपीट की और फिर जानलेवा हमला कर दिया। युवक की जान लेने के बाद उसके शव को घसीटकर रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंक दिया गया। घटनास्थल पर बिखरे खून के धब्बों से अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक ने हमलावरों से बचने के लिए भागने की कोशिश की होगी, लेकिन अपराधियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर निशाना बनाया।

मोबाइल, बाइक और दो आधार कार्ड बरामद

वारदात की तफ्तीश के दौरान पुलिस को घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और एक बाइक मिली है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर दो आधार कार्ड भी बिखरे हुए बरामद किए गए हैं। इसके बावजूद अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस बरामद सामान के आधार पर युवक की पहचान और वारदात की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच अधिकारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक कौन था, उसकी किससे अदावत थी और आखिर किस वजह से उसकी जान ली गई।

रेल हादसे का रूप देने की साजिश की आशंका

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवक को उसके परिचितों ने बाइक से बुलाया होगा और इसके बाद किसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह आशंका भी जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंककर वारदात को रेल हादसे का रूप देने की कोशिश की गई हो। पुलिस इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

NSIT
Nsmch

FSL टीम ने जुटाए तकनीकी साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस, जीआरपी और नदौल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या की वजह, आरोपितों की पहचान और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और बरामद सामान की पड़ताल से इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।