LATEST NEWS

  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में उमड़ी भारी भीड़
  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में

  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद
  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में

  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान, जानिए क्या है पूरा मामला
  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान,

  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में होगा जनसंवाद
  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर

  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस दिन तक लिए जायेंगे फॉर्म
  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस

BIHAR NEWS - मौलाना की पिटाई मामले में एक जमादार सहित 5 पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित, तेजस्वी ने जताया था विरोध

चेकिंग के दौरान मौलाना से मारपीट करनेवाले पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। मामले में सभी के खिलाफ डीएसपी ने जांच की थी, जिसमें उन्हें दोषी पाया गया। उक्त मामले में तेजस्वी यादव ने पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की थी।

BIHAR NEWS - मौलाना की पिटाई मामले में एक जमादार सहित 5 पुलि
मौलाना से पिटाई मामले में हुई कार्रवाई- फोटो : RAJKUMAR JHA

MADHUBANI - बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गुस्से के बाद मौलाना से हुई पिटाई के मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होनवालें में ASI, हवलदार, सिपाही और दो चौकीदार शामिल हैं। उक्त कार्रवाई मधुबनी एसपी ने मामले की जांच के बाद की है।

पूरी घटना को लेकर बता दें कि सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों द्वारा एक मौलाना का मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मो. फिरोज, पिता-मो. युनुस, ग्राम+पोस्ट-कटैया, थाना-बेनीपट्टी, जिला-मधुबनी को कुछ लोग पीट रहे थे। जिसको लेकर पीड़ित के द्वारा बेनीपट्टी थाना के विरूद्ध बाइक चेकिंग के दौरान मारपीट करने एवं अन्य कतिपय आरोप लगाया था। दो दिन पहले पीड़ित ने जिले के एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया था। जिसमें एसपी ने जिला पुलिस मुख्यालय के डीएसपी को जांच के निर्देश दिए थे। 

मामले में डीएसपी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रिपोर्ट एसपी को दी थी। जिसके आधार पर एसपी योगेंद्र कुमार ने 5 को सस्पेंड कर दिया है.  जिन पुलिसकर्मियों को संस्पेंड किया है। उनमें सअनि मुकेश कुमार, 2. हवलदार रंजीत, 3. सिपाही-557 विक्रम कुमार, 4. चौकीदार सुरेश पासवान एवं 5. चौकीदार सुरदीप मंडल शामिल हैं। सभी  बेनीपट्टी थाना में कार्यरत थे। निलंबन के बाद सभी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।  

तेजस्वी ने की थी कार्रवाई की मांग

बता दें कि मौलाना की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद तेजस्वी यादव आज बेनिपट्टी गए थे। इस दौरान उन्होंने मारपीट करनेवाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। कुछ महीने पहले राहुल कुमार झा को थाने के अधिकारियों ने पीटा था। वहीं ऑटो चालक मुन्ना झा की हत्या कर दी गई थी। लेकिन अब तक नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

NSIT
Nsmch

REPORT - RAJKUMAR JHA