LATEST NEWS

  • Mallikarjun Kharge
  • Bihar Politics: पटना आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री बाबू की जयंती समारोह में होंगे शामिल

  • Bihar Crime: बच्चा चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, पेड़ से बांधा,  पुलिस को भीड़ के आक्रोश का करना पड़ा सामना
  • Bihar Crime: बच्चा चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, पेड़ से बांधा, पुलिस को भीड़

  • Bihar Police:दारोगा ने डांसर को मारा थप्पड़, तान दिया सर्विस रिवाल्वर, मां-बहन की....
  • Bihar Police:दारोगा ने डांसर को मारा थप्पड़, तान दिया सर्विस रिवाल्वर, मां-बहन की....

  • Shri Krishna Singh Jayanti,
  • Bihar News: बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, विजय चौधरी बोले- सभी

  • Patna Masaurhi Murder
  • Patna Crime: पटना में खूनी वारदात, लोहे की रॉड से पीटकर युवक का कत्ल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका

Bihar News: दूसरी बीबी के चक्कर में पहली पत्नी की जवान बेटी के साथ पिता की हैवानियत! रोंगटे खड़े करने वाले वारदात से इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के मधुबनी से रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी को अपनी दूसरी पत्नी के चक्कर में आकर जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जिंदा जलाया
पिता ने बेटी को जिंदा जलाया - फोटो : social media

Bihar News:  मधुबनी जिले के भौआड़ा राघोनगर मोहल्ले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को सौतेली मां के साथ मिलकर आग के हवाले कर दिया। पीड़िता महजबीं को सोते वक्त मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया गया। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

पिता ने बेटी को जिंदा जलाया

गंभीर रूप से झुलसी महजबीं को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है। युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पिता कुदरतुल्लाह और सौतेली मां रजीना खातून को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

सौतेली माँ के उकसावे में दिया घटना को अंजाम 

महजबीं ने अपने बयान में बताया कि उसकी मां तबस्सुम खातून की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने रजीना खातून से दूसरी शादी की। सौतेली मां उसे कभी स्वीकार नहीं कर सकी और हमेशा उसे प्रताड़ित करती रही। पिता भी उसी के बहकावे में आकर अक्सर मारपीट करता था।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान 

शनिवार को जब महजबीं अपने कमरे में सो रही थी तब दोनों ने मिलकर उसे जिंदा जलाने की साजिश रची। आग की लपटों में घिरी महजबीं किसी तरह भागकर बाहर निकली। जहां स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है और बच्ची के इलाज में भी मदद कर रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

NSIT
Nsmch