LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख की लूट, विरोध करने पर सिर फोड़ा
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख

  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर

  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी
  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी

  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही छत के नीचे देखी बिहार की बदलती तस्वीर
  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही

  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो चुकी है वाकिफ'
  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो

PM Modi Bihar Visit : पहलगाम के दोषियों के कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, मधुबनी में नरेंद्र मोदी का ऐलान, आतंकियों को अब मिट्टी में मिला देंगे, अंग्रेजी में खूब बोले पीएम

PM Modi Bihar Visit
PM Modi Bihar Visit - फोटो : news4nation

PM Modi Bihar Visit : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार की धरती से आतंकियों को बड़ी चेतावनी दी. उन्होंने मधुबनी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुसाहस किया है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि  जिन्होंने यह हमला किया है उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी. सजा मिलाकर के रहेगी. उन्होंने कहा कि अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलने का काम समय आ गया है. 140 करोड़ भारतीयों की इच्छा शक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़ के रहेगी. इसके पहले अपने सम्बोधन के शुरुआत में भी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मधुबनी से पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मृतकों का स्मरण किया. उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर सभी लोगों के साथ श्रद्धांजलि दी. 

उन्होंने पूरी दुनिया को बिहार की धरती से संदेश देते हुए अंग्रेजी में कहा की बिहार की धरती से ऐलान करता हूँ कि हम आतंकियों को चिन्हित करेंगे, खोजेंगे और हर एक आतंकी और उनके आका को सजा देंगे. साथ ही भारत पर हुए इस आतंकी हमले के समय दुनिया के जिन देशों की ओर से भी सहानुभूति का संदेश आया उन सबके लिए पीएम मोदी ने आभार जताया. उन्होंने खुला ऐलान किया जो भी आतंकी इस हमले में शामिल रहेंगे उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. 

उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है।   उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजराती था, कोई यहां बिहार का लाल था।  आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुःख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है।   ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है।   मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।  अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।  

'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे

इसके पहले पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. गुरुवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर मधुबनी पहुंचे तो वहां भी भीड़ ने आतंकियों के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया. लोगों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए. वहीं  सीएम नीतीश ने गुरुवार को मधुबनी में  पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश एकजुट है और शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर शोक प्रकट किया. 

NSIT
Nsmch

ललन सिंह का ऐलान

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पहलगाम की आतंकी घटना के आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय आने पर आतंकियों को करारा जवाब देंगे। सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि, "पूरे देश को प्रधानमंत्री की शक्ति और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। वे बिना विचलित हुए आज के कार्यक्रम में शामिल हुए, जो इस बात का प्रमाण है कि समय आने पर वे कठोर निर्णय लेने में संकोच नहीं करेंगे।"

उन्होंने पहलगाम की घटना को आतंकियों की कायराना हरकत करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इस पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। "देश बहुत जल्द देखेगा कि भारत किस तरह आतंकियों और उनके सरपरस्तों से निपटता है। बता दें कि, बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर 26 निर्दोषों को मौत के नींद सुला दिया। इस घटना के बाद से ही देश में आक्रोश है।