LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख की लूट, विरोध करने पर सिर फोड़ा
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख

  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर

  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी
  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी

  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही छत के नीचे देखी बिहार की बदलती तस्वीर
  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही

  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो चुकी है वाकिफ'
  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो

Teacher wedding card - अपनी शादी कार्ड पर शिक्षक अभ्यर्थी ने लिखवाया कुछ ऐसा कि हो गया वायरल, करने लगेंगे दिमाग की तारीफ

Teacher wedding card -शादी कार्ड पर दुल्हन को लेकर कुछ ऐसा लिखवाया गया कि अब यह कार्ड वायरल हो गया है। लोग कार्ड को खूब शेयर कर रहे हैं।

Teacher wedding card - अपनी शादी कार्ड पर शिक्षक अभ्यर्थी ने

N4N Desk - शादी कार्ड पर अपने पेशे के बारे में बताना आजकल का नया फैशन बन गया है। कार्ड पर ऐसा कुछ लिखा जाता है कि वह सोशल मीडिया में वायरल हो जाता है। ऐसा ही शादी कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शादी में दुल्हन को टीआरई-4 का आवेदक बताया गया है। मतलब कि दुल्हन शिक्षक नहीं बनी है। लेकिन खुद को आवेदक बताया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आज लोग अपनी शादी कार्ड पर कुछ अलग लिखवाना पसंद करते  हैं। जैसे कोई इंजीनियर या डॉक्टर होता है तो वह गर्व से यह बात लिख देता है वहीं कोई एडवोकेट या फिर किसी और अच्छे पद पर होता है तो उसका जिक्र कर देता है। वहीं कोई किसी राजनेता या विषय पर अपनी बात लिखता है। कुछ दिन पहले एक युवक ने अपने शादी कार्ड दारोगा फीजिकल क्वालीफाई लिखवाया था। यह शादी कार्ड खूब वायरल हुआ। अब दुल्हन ने अपने शादी कार्ड पर टीआरई-4 का आवदेक बताया है। दूसरी ओर वायरल हो रहे शादी के कार्ड पर लड़का के बारे में लिखा गया है, "अकाउंटेंट प्राइवेट लिमिटेड"। शादी के इस कार्ड पर जैसे ही लोगों ने यह देखा कि लड़की के बारे में टीआरई-4 का आवेदक लिखा गया है तो हंसी नहीं रोक पाए।

मधुबनी की है दुल्हन

वायरल शादी कार्ड मधुबनी से जुड़ा है। जिसमें दुल्हन का नाम पार्वती कुमारी बताया गया है। उसके नाम के नीचे Tre-4 Qualified लिखा गया है। वहीं थाना फुलपरास और गांव भरहा है। जबकि दूल्हे का मनीष कुमार है।  अब किसी ने जान बूझकर इस तरह का कार्ड बनाकर वायरल किया है या फिर सही है यह तो पता नहीं लेकिन तिथि, दिन आदि की जानकारी सही-सही डाली गई है. लिखा गया है कि 6 मई दिन मंगलवार को मटकोर एवं मेहंदी है. 7 मई दिन बुधवार को शादी है. इसे लोग सोशल मीडिया पर अब जमकर शेयर कर रहे हैं. मजे भी ले रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इस कार्ड को शेयर करने वाले ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है, "गजब रे गजब" इसके साथ ही बीपीएससी को भी टैग किया गया है। चूंकि टीचर भर्ती परीक्षा बीपीएससी द्वारा ली जाती है, इसलिए कार्ड को शेयर करते हुए उन्हें भी टैग किया गया है। 

NSIT
Nsmch

बता दें कि बिहार में टीआरई 4 कब होगा, इसको लेकर खुद शिक्षा विभाग स्पष्ट नहीं  है। न ही टीआरई 4 के लिए आवेदन मांगे गए हैं।