LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख की लूट, विरोध करने पर सिर फोड़ा
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख

  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर

  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी
  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी

  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही छत के नीचे देखी बिहार की बदलती तस्वीर
  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही

  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो चुकी है वाकिफ'
  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो

Bihar Election: बिहार चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर, चुनाव आयोग ने तेज की EVM-VVPAT जांच प्रक्रिया, डॉ विवेक जोशी FLC सेंटर का किया निरीक्षण

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच तेज़ी से जारी है। चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने एफएलसी सेंटर का निरीक्षण किया और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Bihar Assembly Elections 2025
Bihar Assembly Elections 2025- फोटो : social media

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की दस्तक से पहले राज्य में चुनावी तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शनिवार को चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने इस प्रक्रिया का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

क्या है FLC और क्यों है यह जरूरी?

एफएलसी यानी First Level Checking वह प्रक्रिया है जिसमें चुनाव में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जांच की जाती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी मशीनें पूरी तरह से ठीक हैं और चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

डॉ. विवेक जोशी ने एफएलसी सेंटर में मौजूद ECIL (Electronics Corporation of India Limited) के अभियंताओं से विस्तृत जानकारी ली और हर पहलू की गहराई से जांच की। ECIL की टीम के कुल 18 इंजीनियर इस कार्य में दिन-रात लगे हुए हैं।

कितनी मशीनों की हो चुकी है जांच?

पटना जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में कुल 7209 बैलट यूनिट (BU), 5613 कंट्रोल यूनिट (CU) और 6058 वीवीपैट (VVPAT) मशीनें उपलब्ध हैं। इनकी जांच का कार्य 2 मई से आरंभ किया गया था और यह कार्य 24 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार 4380 BU, 4380 CU और 4380 VVPAT की जांच पूरी हो चुकी है।जांच के दौरान 431 BU, 47 CU और 36 VVPAT मशीनों को खामियों के कारण रिजेक्ट कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

सभी राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हो रहा कार्य

इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। एफएलसी सेंटर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार श्री विनोद सिंह गुंजियाल की उपस्थिति के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों — भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस, एलजेपी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के जिला प्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ज़ोर

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने शुक्रवार को पटना में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी जिसमें उन्होंने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में उन्होंने विशेष तौर पर यह निर्देश दिया कि मतदान प्रतिशत को अधिकतम किया जाए और चुनावी प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए।