LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : लखीसराय में बारिश का कहर, कजरा रेलवे ट्रैक पर भरा दो फीट पानी, डेढ़ घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का परिचालन

Bihar News : लखीसराय के कजरा के पास ट्रैक पर करीब दो फीट पानी भरने से ट्रेनों की रफ्तार थम गयी. वहीँ शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव से जनजीवन बेहाल हो गया है. पानी घटने के बाद रेल परिचालन फिर शुरू हो सका....पढ़िए आगे

Bihar News : लखीसराय में बारिश का कहर, कजरा रेलवे ट्रैक पर भ
रेलवे ट्रैक पर पानी - फोटो : KAMLESH

LAKHISARAI : रविवार की मूसलाधार बारिश ने लखीसराय में नगर परिषद की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर की कई प्रमुख सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए, जबकि कजरा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर करीब दो फीट पानी भर जाने से किऊल–भागलपुर रेलखंड पर लगभग डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। ट्रैक से पानी निकलने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया गया।

भारी जलजमाव के कारण 22948 भागलपुर–सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अभयपुर स्टेशन पर रोकी गई। इसके अलावा जमालपुर–किऊल डीएमयू को धरहरा तथा गया–जमालपुर पैसेंजर को दशरथपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। इससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Diarch GO

बारिश का असर केवल रेलवे तक सीमित नहीं रहा। कजरा, अभयपुर और लखीसराय शहर के कई मोहल्लों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई स्थानों पर घरों और दुकानों के सामने पानी भर गया, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रैक का निरीक्षण कराया गया। पानी का स्तर कम होने और ट्रैक सुरक्षित पाए जाने के बाद परिचालन बहाल कर दिया गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक और बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

NSIT
Nsmch

कमलेश की रिपोर्ट