LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र की बढ़ी मुश्किलें ! लखीसराय में 25 आर्म्स लाइसेंस की जांच रिपोर्ट तलब

पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में तत्कालीन जिला दंडाधिकारी मिथिलेश मिश्र के कार्यकाल के दौरान कुल 25 व्यक्तियों को पुलिस सत्यापन के बाद शस्त्र अनुज्ञप्ति निर्गत की गई थी। अब इसे लेकर रिपोर्ट तलब की गई है.

Arms licenses in Lakhisarai
arms licenses in Lakhisarai- फोटो : news4nation

Bihar News :  लखीसराय जिले में शस्त्र अनुज्ञप्ति (Arms Licence) जारी किए जाने से जुड़ा मामला एक बार फिर सामने आया है। लखीसराय के जिला दंडाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर 25 शस्त्र लाइसेंसधारियों से संबंधित पुलिस जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह पत्र 8 अगस्त को जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।


पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में तत्कालीन जिला दंडाधिकारी मिथिलेश मिश्र  के कार्यकाल के दौरान कुल 25 व्यक्तियों को पुलिस सत्यापन के बाद शस्त्र अनुज्ञप्ति निर्गत की गई थी। बाद में इन शस्त्र अनुज्ञप्तियों को जारी करने की प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों के बाद संबंधित 25 लाइसेंसधारियों से जुड़े पुलिस जांच प्रतिवेदन की मांग की गई थी। पत्र के मुताबिक, इस संबंध में 7 अप्रैल 2026 को पुलिस जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया गया था, लेकिन अब तक संबंधित जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

Diarch GO


अब मौजूदा जिला दंडाधिकारी ने अपने पत्र में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक से उक्त जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि प्राप्त शिकायतों की जांच अपराध अनुसंधान इकाई/विभागीय जांच की कार्रवाई के तहत की जा रही है।


25 लाइसेंस पर उठे सवाल

हालांकि, पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि 25 लाइसेंसधारियों में से कितने लोगों के लाइसेंस की प्रक्रिया में अनियमितता पाई गई है। न ही जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति को दोषी ठहराया गया है। अब पुलिस जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में कहीं नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं। जिला प्रशासन की ओर से मांगी गई रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जा सकती है।

NSIT
Nsmch

कमलेश की रिपोर्ट