LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

राज्यभर में OPD बहिष्कार के बीच बड़हिया CHC ने पेश की मिसाल, मरीजों को मिली राहत, सामान्य रही स्वास्थ्य सेवा

Bihar Health News:बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने OPD सेवा का बहिष्कार किया, वहीं दूसरी तरफ बड़हिया CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नजर आई।

OPD Strike Hits Bihar But Barahiya CHC Keeps Services Runnin
डॉक्टरों ने निभाया मरीजों का धर्म- फोटो : reporter

Bihar Health News: लखीसराय से राहत भरी खबर सामने आई है। जहां एक ओर अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुई घटना के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने बुधवार को OPD सेवा का बहिष्कार किया, वहीं दूसरी तरफ बड़हिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नजर आई।

बड़हिया CHC में OPD सेवा सामान्य रूप से संचालित होती रही। अस्पताल पहुंचे मरीजों का डॉक्टरों ने नियमित इलाज किया। पंजीकरण काउंटर से लेकर जांच और चिकित्सकीय परामर्श तक सभी सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहीं।सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली, लेकिन किसी को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ा। चिकित्सकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई।

Diarch GO

अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुई कथित हिंसक घटना के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने राज्यभर में OPD सेवाओं के बहिष्कार का ऐलान किया था। संघ का कहना था कि चिकित्सकों की सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई को लेकर यह कदम उठाया गया है।हालांकि, बड़हिया CHC में इस विरोध का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर नहीं पड़ा। यहां OPD के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाएं भी सामान्य रूप से जारी रहीं।

बता दें कि बड़हिया CHC हाल के दिनों में स्वास्थ्य व्यवस्था और चिकित्सकों की मौजूदगी को लेकर चर्चा में रहा था। जिला पदाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर कई कमियां सामने आई थीं, जिसके बाद व्यवस्था सुधारने के लिए कई निर्देश जारी किए गए थे।ऐसे समय में जब राज्य के कई अस्पतालों में OPD सेवा प्रभावित रही, बड़हिया CHC में मरीजों को बिना किसी परेशानी के इलाज मिलना स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर बनी।

NSIT
Nsmch

स्थानीय मरीजों ने भी अस्पताल में सामान्य रूप से चल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में अस्पताल प्रशासन इस व्यवस्था को कितनी मजबूती से बनाए रखता है।

रिपोर्ट- कमलेश कुमार सिंह