LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police News: थानाध्यक्ष ने अपने ही दारोगा और तीन चौकीदारों पर दर्ज किया अवैध वसूली का केस, आरोपी फरार

थानाध्यक्ष ने अपने ही थाने के एक दारोगा और तीन चौकीदारों के खिलाफ बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Lakhisarai Police
: थानाध्यक्ष ने अपने ही दारोगा और तीन चौकीदारों पर दर्ज किया अवैध वसूली का केस- फोटो : meta

Bihar Police News:   बिहार के लखीसराय जिले में अवैध वसूली को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने अपने ही थाने के एक दारोगा और तीन चौकीदारों के खिलाफ बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस प्राथमिकी के दर्ज होते ही आरोपी दारोगा और तीनों चौकीदार फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस अब छापेमारी कर रही है।

मामला 29 मई को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया है कि 28 मई की रात करीब 11 बजे शेखपुरा रोड स्थित रामगढ़ चौक पर एक घटना हुई। इस दौरान बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को थाना के गश्ती वाहन पर तैनात दारोगा और चौकीदारों द्वारा रोका गया और उनसे अवैध वसूली की गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Diarch GO

वायरल वीडियो की गहन जांच के बाद, थानाध्यक्ष ने आरोपी दारोगा सत्येन्द्र नारायण सिंह, और चौकीदार रौशन राज किरण, भाषो पासवान तथा चौकीदार सह चालक शिशुपाल कुमार के खिलाफ भय दिखाकर वसूली और सरकारी नियमों की अवहेलना के आरोप में केस दर्ज किया।

इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टरों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ चौक थाना के गश्ती दल के एक दारोगा और तीन चौकीदारों के खिलाफ स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

यह घटना पुलिस प्रशासन में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है, वहीं दूसरी ओर विभाग के भीतर ही ऐसे मामलों का सामने आना चिंताजनक है।