LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Lakhisarai Crime: लखीसराय में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, मवेशी घर में दफनाया शव

लखीसराय के सूर्यगढ़ा के अलीनगर में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, मवेशी घर में दफनाया शव। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पति को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और चाकू बरामद। FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

akhisarai suryagarha man arrested for killing wife
शादी के 19 साल बाद भी संतान न होने पर विवाद, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट- फोटो : Reporter

बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद ने एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक रूप ले लिया। अलीनगर वार्ड संख्या-7 में एक शख्स ने मामूली विवाद के बाद गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।


मवेशी बांधने वाले कमरे में जमीन के नीचे गड़ा मिला महिला का शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात अलीनगर वार्ड-7 स्थित एक घर में महिला की हत्या किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सूर्यगढ़ा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने घर के अंदर सघन तलाशी ली, तो मवेशी बांधने वाले कमरे के अंदर जमीन में गड़ा हुआ महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सहोदरी देवी के रूप में की गई है।


शादी के 19 साल बाद भी संतान न होने के कारण अक्सर होता था विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतका सहोदरी देवी और आरोपी नागेश्वर बिंद (48 वर्ष) की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। शादी के करीब 19 साल बीत जाने के बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर मनमुटाव और भारी विवाद होता रहता था। बुधवार की रात को भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।


कुल्हाड़ी, चाकू और खून से सने कपड़े बरामद, FSL टीम ने जुटाए सबूत

शव मिलने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के पति नागेश्वर बिंद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, कुल्हाड़ी, खून से सना हुआ बिस्तर, आरोपी के पहने हुए कपड़े और एक बोतल में रखा संदिग्ध जहरीला पदार्थ बरामद किया है। साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक पद्धति से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर अहम सबूत इकट्ठा किए।


बड़े अधिकारियों ने किया घटनास्थल का मुआयना, कानूनी कार्रवाई तेज

इस दर्दनाक हत्याकांड की संवेदनशीलता को देखते हुए लखीसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने खुद घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया है। इस संबंध में सूर्यगढ़ा थाने में हत्या की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट - कमलेश