LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar government: लखीसराय जिले में 112 नई सड़कों का निर्माण जल्द, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग को भेजा निर्देश

Bihar government: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने जिले के ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।

Bihar government
112 नई सड़कों का निर्माण जल्द- फोटो : reporter

Bihar government: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने जिले के ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री को पत्र भेजकर लखीसराय जिले के 112 प्रस्तावित सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने का अनुरोध किया है।

इन सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), मुख्यमंत्री सुगमता योजना (MMGSY), RCD, REO, RWD सहित अन्य योजनाओं के तहत किया जाएगा।

Diarch GO

चार प्रखंडों में होगा सड़क निर्माण

यह सभी सड़कें लखीसराय जिले के चार प्रमुख प्रखंडों – लखीसराय, बड़हिया, हलसी और रामगढ़ चौक – में स्थित हैं। प्रस्तावित सड़कों की सूची में ग्रामीण इलाकों, टोलों, विद्यालयों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और कृषि क्षेत्रों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कें शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

उपमुख्यमंत्री के अनुसार, ये सड़कें लंबे समय से लंबित थीं और जनता की मांग पर इनका चयन किया गया है। इन सड़कों के बनने से लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी।

स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने अपने पत्र में लिखा है कि जिले के कई गांव और टोले अब तक मुख्य सड़कों से नहीं जुड़ सके हैं। सड़क निर्माण से इन क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक विकास को बल मिलेगा। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि सभी प्रस्तावित सड़कों की तकनीकी स्वीकृति लेकर उन्हें जल्द से जल्द निर्माण के लिए स्वीकृत किया जाए।

जनता में खुशी की लहर

इस घोषणा से जिले के ग्रामीण इलाकों में उत्साह है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़कों के बनने से विकास की नई राह खुलेगी और उनका जीवन आसान होगा!

रिपोर्ट- कमलेश कुमार सिंह