LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

सावन की सोमवारी पर अशोक धाम मंदिर के बाहर करंट का कहर, झटका लगते ही मची भगदड़, 7 लोगों की मौत , चीख-पुकार से दहला इलाका

Bihar temple stampede: सावन की तीसरी सोमवारी पर लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मच गया, जिसमें 7 श्रद्धालु काल कवलित हो गए हैं...

Ashok Dham Temple
अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़- फोटो : reporter

Bihar temple stampede: सावन की सोमवारी पर लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के बाहर सोमवार सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंदिर के बाहर करंट लगने के बाद भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जिसमें 7 लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि करंट लगने की घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। देखते ही देखते लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए मौके पर जुट गए।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू किए जाने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रभावित लोगों की मदद के प्रयास किए जा रहे हैं।

हालांकि इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर मृतकों और घायलों की अलग-अलग संख्या की चर्चाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी आंकड़े पर भरोसा करना जल्दबाजी होगी।

NSIT
Nsmch

फिलहाल प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे की असल वजह क्या थी और करंट किस परिस्थिति में फैला, इसकी तस्वीर जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।अशोक धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की आधिकारिक रिपोर्ट और मृतकों-घायलों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्ट- कमलेश कुमार