LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

अशोक धाम स्टेशन पर 12 ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी, सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदू देवी ने अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर 12 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी। यह व्यवस्था विशेष रूप से सावन मेला अवधि के लिए लागू की गई है।

Trains Halt at Ashok Dham Railway Station
Trains Halt at Ashok Dham Railway Station- फोटो : news4nation

Bihar Train News :  सावन मेला के दौरान बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। पूर्व मध्य रेलवे ने लखीसराय के अशोक धाम रेलवे स्टेशन (ADHT) पर 12 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


2 अगस्त को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अशोक धाम मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सदस्य मनोरंजन कुमार ने पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व सदस्य आशुतोष कुमार के समक्ष श्रद्धालुओं की इस समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि मंदिर के सामने स्थित नव निर्मित अशोक धाम रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद सावन मेला के दौरान यहां किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया था।

Diarch GO


उन्होंने कहा कि अशोक धाम से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित मनकठा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होने के कारण प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को वहीं उतरना पड़ता है। इसके बाद वे रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल चलकर मंदिर पहुंचते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर लगातार खतरा बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में इसी मार्ग पर एक रेल दुर्घटना भी हो चुकी है।


तत्काल प्रभाव से स्वीकृति 

मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को कार्यालय खुलते ही आशुतोष कुमार ने पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (PCOM) इंदू देवी से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने अशोक धाम स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सावन के दौरान यहां प्रतिदिन हजारों-लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मनकठा स्टेशन की बजाय अशोक धाम स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव अधिक जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। आशुतोष कुमार के अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदू देवी ने अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर 12 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी। यह व्यवस्था विशेष रूप से सावन मेला अवधि के लिए लागू की गई है।

NSIT
Nsmch


 12 ट्रेनों का होगा ठहराव

63571 जसीडीह–मोकामा मेमू

63572 मोकामा–जसीडीह मेमू

03236 दानापुर–साहिबगंज स्पेशल

03235 साहिबगंज–दानापुर स्पेशल

05545 रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल

05546 देवघर–रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल

03511 आसनसोल–पटना स्पेशल

03512 पटना–आसनसोल स्पेशल

03555 मधुपुर–पटना स्पेशल

03556 पटना–मधुपुर स्पेशल

03527 आसनसोल–गोरखपुर स्पेशल

03528 गोरखपुर–आसनसोल स्पेशल


रेलवे के इस फैसले के बाद अब श्रद्धालुओं को मनकठा स्टेशन से रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल चलने की मजबूरी नहीं होगी। वे सीधे अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर उतरकर सुरक्षित रूप से मंदिर पहुंच सकेंगे।


इस निर्णय पर आशुतोष कुमार ने पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदू देवी और रेलवे प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और जनहित को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी, बल्कि भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम होगी।