LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News : खगड़िया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar News : खगड़िया पुलिस ने हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1 देशी कट्टा, 1 रायफल, 12 जिंदा कारतूस, 3 खोखा और रायफल साफ करने वाला उपकरण बरामद किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और जिन
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेलदौर थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अप्रैल 2026 को इत्मादि पिकेट पुलिस को सूचना मिली कि गांधीनगर इत्मादि पचविधी दियारा क्षेत्र में नागेश्वर शर्मा के घर पर अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नागेश्वर शर्मा के घर से 1 देशी कट्टा, 1 रायफल, 12 जिंदा कारतूस, 3 खोखा और रायफल साफ करने वाला उपकरण बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने आरोपी नागेश्वर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Diarch GO

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नागेश्वर शर्मा, पिता स्व. जयकृष्ण शर्मा, निवासी गांधीनगर इत्मादि, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। इस संबंध में बेलदौर थाना कांड संख्या 108/26 (दिनांक 08 अप्रैल 2026) के तहत शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)a/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस गश्त और तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस हथियार तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। छापेमारी दल में पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष सतीश कुमार, पु०अ०नि० इत्मादि पिकेट प्रभारी नगीना कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट