LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News : खगड़िया में सनकी पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

Bihar News : खगड़िया जिले में सनकी पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में सनकी पति ने की पत्नी की गोली मारकर ह
पत्नी की गोली मारकर हत्या - फोटो : AMIT

Khagaria : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पचला गांव (वार्ड संख्या-17) में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 22 अप्रैल की रात लगभग 11:30 बजे की है, जब आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुत्री के बयान पर मामला दर्ज

इस जघन्य हत्याकांड के बाद मृतका की पुत्री ने महेशखूंट थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या-66/26 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/61(2) बी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Diarch GO

घेराबंदी कर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गोगरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम और सशस्त्र बलों ने त्वरित छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी शिवकांत सिंह (46 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मृतका का पति है और पचला गांव का ही निवासी है।

पुलिस की मुस्तैदी की सराहना

महेशखूंट थाना पुलिस की इस सक्रियता की लोग सराहना कर रहे हैं, क्योंकि वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच गया। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और वारदात के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

NSIT
Nsmch

इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका

इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के साथ-साथ महेशखूंट थाना की पूरी टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। 

अमित की रिपोर्ट