LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Revenue settlement camp - भ्रष्ट और सुस्त अफसरों की अब खैर नहीं! खगड़िया डीएम नवीन कुमार ने राजस्व समाधान शिविर से दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम

Revenue settlement camp - डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार और फाइलों को लटकाने का खेल अब बंद होगा। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए ऐलान किया है कि लंबित मामलों का निपटारा अब महज 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा

Revenue settlement camp - भ्रष्ट और सुस्त अफसरों की अब खैर न
राजस्व कैंप में पहुंचे डीएम।- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - खगड़िया के अंचल कार्यालय में आयोजित “राजस्व समाधान शिविर” में जिलाधिकारी नवीन कुमार खुद फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंचे। उन्होंने जमीन, दाखिल-खारिज, लगान, सीमांकन और अतिक्रमण जैसे पेचीदा मामलों को लेकर आम जनता से सीधा संवाद किया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

दिन का अल्टीमेटम और डिजिटल समाधान 

जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि जिन लोगों ने अपनी समस्याओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, उनका निपटारा हर हाल में 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। जो लोग अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके लिए शिविर में ही फॉर्म भरने की विशेष व्यवस्था की गई है। डीएम ने पुराने और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर खत्म करने का सख्त आदेश दिया है।

Diarch GO

पंचायत स्तर पर लगेगा महाशिविर 

प्रशासन अब सीधे जनता के द्वार पहुंचेगा। डीएम नवीन कुमार ने बताया कि 7 जनवरी से खगड़िया के विभिन्न पंचायतों में राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे लोगों तक पहुंचाना है।

लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज 

शिविर के दौरान राजस्व कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में कोताही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा होते देख शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है। इस मौके पर अपर समाहर्ता सहित जिले के तमाम बड़े राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अमित कुमार, खगड़िया