LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

ससुराल में रह रहे युवक का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी; घरेलू विवाद की आशंका

ग्रामीणों के बीच उस वक्त सनसनी फैल गई, जब उन्होंने एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका देखा। शव गांव में ही एक घेराबंदी किए हुए खेत के भीतर आम के पेड़ से लटका हुआ था।

ससुराल में रह रहे युवक का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सन

Khagaria - खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में शुक्रवार (02 जनवरी 2026) की सुबह ग्रामीणों के बीच उस वक्त सनसनी फैल गई, जब उन्होंने एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका देखा। शव गांव में ही एक घेराबंदी किए हुए खेत के भीतर आम के पेड़ से लटका हुआ था। ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

मृतक की पहचान और पृष्ठभूमि

सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी गांव निवासी 38 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र पिछले काफी समय से अपने ससुराल सोनवर्षा गांव में ही रह रहा था और खगड़िया स्थित जुबली पेट्रोल पंप पर काम करके अपना जीवनयापन कर रहा था।

Diarch GO

घरेलू विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हत्या व आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाई गई FSL टीम

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले के वैज्ञानिक उद्वेदन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को बुलाया है, जो घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करेगी।

NSIT
Nsmch

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है। मुफ्फसिल थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मृतक के ससुराल वालों और पेट्रोल पंप के साथियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

रिपोर्ट: अमित कुमार