LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Bihar News : मैदान में दौड़ते दौड़ते अचानक गिर पड़ा युवक, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत, सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी

Bihar News : सेना में भर्ती की तैयारी को लेकर दौड़ लगा युवक अचानक मैदान में गिर पडा. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मैदान में दौड़ते दौड़ते अचानक गिर पड़ा युवक, अस्पत
युवक की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

KATIHAR : जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बघार पंचायत के मेदनीपुर निवासी सोनू कुमार सिंह (पिता–भागीरथ सिंह) की गुरुवार सुबह असामयिक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सोनू एक होनहार युवक थे और लंबे समय से भारतीय सेना में शामिल होने का सपना संजोए कड़ी मेहनत कर रहे थे।

मैदान में प्रैक्टिस के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय युवाओं ने बताया कि सोनू कुमार सिंह रोज की तरह गुरुवार सुबह भी मनिहारी रेलवे ग्राउंड में दौड़ का अभ्यास करने पहुंचे थे। वे पूरी ऊर्जा के साथ मैदान के चक्कर लगा रहे थे, तभी अचानक दौड़ते-दौड़ते वे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मैदान में मौजूद अन्य साथियों ने तुरंत उन्हें संभाला और आनन-फानन में मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले गए।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. खुर्शीद आलम ने युवक का परीक्षण किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। डॉ. आलम ने बताया कि जब युवक को अस्पताल लाया गया, तो उसकी नाड़ी और सांसें थम चुकी थीं। प्रारंभिक जांच और लक्षणों के आधार पर डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज होने की आशंका जताई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति

मौत के सटीक कारणों को लेकर चिकित्सा विभाग अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा है। डॉ. खुर्शीद आलम के अनुसार, शरीर के आंतरिक अंगों में हुई किसी समस्या या अचानक आए आघात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल शव को प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

टूटा देश सेवा का सपना, परिवार में कोहराम

सोनू कुमार सिंह की पहचान एक अत्यंत मेहनती और अनुशासित युवक के रूप में थी। उनका एकमात्र लक्ष्य सेना में भर्ती होकर तिरंगे की शान बढ़ाना था। उनकी मौत की खबर जैसे ही उनके गांव मेदनीपुर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सोनू की मृत्यु को क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

श्याम की रिपोर्ट