LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

Bihar Road Accident : कटिहार में तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar Road Accident : कटिहार में तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवा

KATIHAR : जिले के सहायक थाना क्षेत्र के हृदय गंज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार के तेजा टोला निवासी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था और बाइक सवार को सामने से कुचलता हुआ निकल गया। घटना के तुरंत बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और गुस्से में सड़क जाम कर जम कर प्रदर्शन करते हुए चालक की गिरफ्तारी का मांग किया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत करवा कर घंटों से लगे जाम को हटाया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुट गया है।

बताते चलें की जिले में आये दिन सड़क हादसे में अबतक सैकड़ों लोगों की जान चली गयी है। लोगों का आरोप है की वाहन चालक तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाते हैं। जिससे लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट