LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

कटिहार स्टेशन पर शराब जब्ती के रेड के दौरान उत्पाद विभाग और GRP में जमकर हाथापाई, एक भूल से हुआ बड़ा बवाल

liquor seizure raid in Katihar
liquor seizure raid in Katihar- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर शराब की खेप पकड़ने के लिए की गई छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम और रेल जीआरपी के बीच टकराव का मामला सामने आया है। घटना के बाद अब दोनों पक्षों के वरीय अधिकारियों के बयान सामने आए हैं, जिसमें इस पूरे विवाद को ‘मिसकम्युनिकेशन’ का परिणाम बताया जा रहा है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि हाटे बाजारे एक्सप्रेस से शराब की खेप उतारी जाने वाली है। इसी आधार पर टीम त्वरित कार्रवाई के लिए स्टेशन पहुंची। हालांकि, जल्दबाजी में रेल पुलिस को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी जा सकी, जिसके कारण गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई और जीआरपी के जवानों ने उत्पाद विभाग की टीम को ही निशाना बना लिया।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर रेल एसपी और डीसीपी से बातचीत की गई है और भविष्य में ऐसे मामलों में बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं रेल डीएसपी ने भी माना कि पूर्व सूचना के अभाव में यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य बिंदुओं पर भी गौर किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बंगाल से सटे महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन कटिहार में यदि शराब की तस्करी की सूचना के बावजूद संबंधित विभाग आपसी तालमेल के अभाव में उलझते हैं, तो राज्य में लागू शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

NSIT
Nsmch

श्याम की रिपोर्ट