Bihar News : कटिहार में टूटा बिजली का जर्जर तार, करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, दो भाइयों की हालत गंभीर

Bihar News : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर गांव में बिजली तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में टूटा बिजली का जर्जर तार, करंट की चपे
करंट ने ली एक व्यक्ति की जान - फोटो : SHYAM

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले में कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर गांव में एक दर्दनाक बिजली हादसा सामने आया है। घर की छत पर बैठे लोगों पर अचानक ऊपर से 11 केवी/बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नक्कीपुर निवासी कमलदेव रजक अपने घर की छत पर टीन चढ़ाने का काम कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद कमलदेव अपने सगे भाई रामदेव रजक और पड़ोसी दरोगी पासवान के साथ छत पर ही बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर सीधे तीनों के ऊपर गिर पड़ा।

Diarch GO

तार गिरते ही तीनों लोग तेज करंट की चपेट में आ गए और चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर और बिजली आपूर्ति कटवाकर तीनों को करंट की गिरफ्त से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पड़ोसी दरोगी पासवान को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में झुलसे दोनों सगे भाइयों—कमलदेव रजक और रामदेव रजक—का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में जारी है, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक दरोगी पासवान के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से नक्कीपुर गांव में मातम और सन्नाटा छाया हुआ है, वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

NSIT
Nsmch

श्याम की रिपोर्ट